Earthquake in China: चीन के गांसु प्रांत में देर रात भूकंप से तबाही, मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 86
Earthquake in China: लद्दाख के कारगिल सहित उत्तर भारत और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में सोमवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस होने के बाद चीन के गांसु प्रांत में सोमवार देर रात भूकंप के तेज झटकों ने तबाही मचाई है।
उत्तर पश्चिमी चीन के गांसु में रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 मापी गई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार भूकंप उत्तर पश्चिमी चीन के गांसु प्रांत के जिशिशान काउंटी में आया। भूकंप में कई लोगों के मरने और घरों को नुकसान होने की खबर है।

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार सोमवार रात 23:59 बजे गांसु प्रांत में तेज भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता इतनी भयानक थी कि कई इमारतों के ध्वस्त होने की सूचना मिल रही है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के हवाले से एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है। इससे पहले 8 लोगों की मौत की खबर बताई जा रही थी।
यूएसजीएस ने भूकंप की तीव्रता 5.9 बताई थी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप लिनक्सिया चेंगगुआनज़ेन, गांसु से 37 किमी और लान्झू, गांसु से लगभग 100 किमी दूर आया। भूकंप की गहराई 10 किमी बताई गई है।
वहीं बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों की दबने से मौत हो गई। देर रात आए भूकंप के बाद शुरुआत में बताया दया कि आठ लोगों की जान जा चुकी है। वहीं संख्या के और बढ़ने की आशंका लगातार जताई जा रही है।
गांसु के प्रांतीय इमरजेंसी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के मुताबिक भूकंप की तीव्रता इतनी तेज था कि कई इमारतें उससे ध्वस्त हो गईं, जिसमें कई लोगों के मलबे में दबने की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।
फिलहाल इलाके में राहत बचाव अभियान जारी किया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार काउंटी के आठ लोगों की भूकंप से मौत हुई है। डियाओजी गांव में फंसे दो लोगों को बचाकर अस्पताल रेफर किया गया है।
वहीं गांसु के पड़ोसी किंघई प्रांत में मिन्हे काउंटी और झुनहुआ सालार स्वायत्त काउंटी में दो लोगों की मौत की सूचना है। इतना ही नहीं 39 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतकों और घायलों का आंकड़ा बढ़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications