इंडोनेशिया में भूकंप के शक्तिशाली झटके, 7.7 की तीव्रता, ऑस्ट्रेलिया तक किया गया महसूस

इंडोनेशिया के अलावा उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के डार्विन शहर में भी एक हजार से ज्यादा लोगों के साथ साथ जियोसाइंस ऑस्ट्रेलिया एजेंसी ने भूकंप महसूस करने की सूचना दी है।

Indonesia earthquake

Indonesia Earthquake: बार बार भूकंप झेलने वाले इंडोनेशिया में एक बार फिर से भूकंप के भीषण झटके आए हैं, जिसमें तबाही की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट केक मुताबिक, भूकंप के ये झटके इंडोनेशिया के तनींबर क्षेत्र में आया है और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.7 मापी गई है। इतनी तीव्रता पर आने वाले भूकंप के झटके काफी बर्बादी फैलाता है। वहीं, यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, भूकंप का केन्द्र पृथ्वी की सतह से 97 किलोमीटर की गहराई में था।

इंडोनेशिया में जोरदार भूकंप

इंडोनेशिया में जोरदार भूकंप

भूकंप के पास दर्जनों घरों में क्रैक पड़ने की खबर है। हालांकि, अभी तक कितना नुकसान हुआ है, इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन राष्ट्रीय अधिकारियों ने लोगों को अपने घरों से बाहर रहने की चेतावनी दी है और कहा है, कि अगले कुछ घंटों में, या कुछ दिनों तक भूकंप के बाद वाले झटके भी आ सकते हैं, लिहाजा लोग फिलहाल अपने घरों से दूर रहें। रिपोर्टों के मुताबिक, शक्तिशाली भूकंप ने पूर्वी इंडोनेशिया में गांव की इमारतों को क्षतिग्रस्त कर दिया है और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में भी झटके व्यापक रूप से महसूस किए गए हैं। वहीं, इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी के प्रमुख द्विकोरिता कर्णावती ने कहा कि, "भूकंप के केंद्र के चारों ओर चार टाइड गेज टिप्पणियों के आधार पर, फिलहाल समुद्र के स्तर में कोई महत्वपूर्ण विसंगति या परिवर्तन नहीं दिखा।" वहीं, नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी को दक्षिण पश्चिम मालुकु के वाटुवे गांव में घरों और सामुदायिक भवनों में आए नुकसान की रिपोर्ट मिली है।

Recommended Video

    Indonesia Earthquake: भूकंप से चारो तरफ तबाही का मंजर, कई इमारतें तबाह | वनइंडिया हिंदी *News
    उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में भी झटके

    उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में भी झटके

    इंडोनेशिया के अलावा उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के डार्विन शहर में भी एक हजार से ज्यादा लोगों के साथ साथ जियोसाइंस ऑस्ट्रेलिया एजेंसी ने भूकंप महसूस करने की सूचना दी है। संयुक्त ऑस्ट्रेलियाई सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा है, कि भूकंप से मुख्य भूमि या किसी द्वीप या क्षेत्र के लिए सुनामी का खतरा नहीं है। आपको बता दें कि, इंडोनेशिया अक्सर भूकंप के झटकों से प्रभावित होता रहता है, क्योंकि ये प्रशांत महासागर के चारों ओर भूकंपीय दोषों के चाप "रिंग ऑफ फायर" पर स्थित है, जहां दुनिया के अधिकांश भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां होती हैं।

    हजारों लोगों की हो चुकी है मौत

    हजारों लोगों की हो चुकी है मौत

    इससे पहले पिछले साल नवंबर में इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप पर आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 162 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। भयभीत निवासी सड़क पर भाग गए, कुछ खून और मलबे से लथपथ थे। पश्चिम जावा के गवर्नर रिदवान कामिल ने कहा कि मृतकों में से कई पब्लिक स्कूल के छात्र थे, जिन्होंने दिन के लिए अपनी कक्षाएं समाप्त कर ली थीं और इस्लामिक स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षा ले रहे थे। इंडोनेशिया में पिछले कुछ सालों में आए भूकंप के झटकों में हजारों लोग मारे जा चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+