डोनाल्ड ट्रंप के साथ वो 'डेढ़ मिनट' था सबसे खराब, जब एडल्ट स्टार ने उतारी थी पूर्व US राष्ट्रपति की इज्जत
डोनाल्ड ट्रंप ने 18 मार्च को अपने समर्थकों से प्रदर्शन का आह्वान करते हुए दावा किया था, कि उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किए जाने की उम्मीद है।

Donald Trump Stormy Daniels News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड बहुत बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं और साल 2006 में उन्होंने जो 'पाप' किया था, उसकी सजा अब जाकर उन्हें मिल सकती है। डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले कहा था, कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है और बहुत संभव है, कि आज ही डोनाल्ड ट्रंप को गिरफ्तार किया जा सकता है। आखिर डोनाल्ड ट्रंप ने 2006 में ऐसा क्या किया था, कि आज तक वो घटना उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। आईये समझते हैं, कि एडल्ट स्टार ने डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर क्या-क्या सनसनीखेज आरोप लगाए थे।

एडल्ट स्टार के सनसनीखेज खुलासे
अमेरिका की रहने वाली एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल (Stormy Daniel) ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपने शारीरिक संबंधों को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। फरवरी 2021 में स्टॉर्मी डेनियल ने कहा था, कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ बनाए गये शारीरिक संबंध में 'वो 90 सेकेंड्स' मेरी जिंदगी का सबसे ज्यादा खराब पल था। डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन, जिन्होंने ट्रंप का पाप छिपाने के लिए स्टॉर्मी डेनियल को एक लाख 30 हजार डॉलर दिए थे, उनके साथ ही स्टॉर्मी डेनियल ने एक पोडकास्ट किया था, जिसमें उन्होंने कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। पॉडकास्ट कार्यक्रम Mea Culpa के दौरान स्टॉर्मी डेनियल ने कई ऐसे खुलासे किए थे, जिनसे अमेरिका की राजनीति में ना सिर्फ तूफान मच गया था, बल्कि डोनाल्ड ट्रंप की पूरी दुनिया में 'इज्जत उतर' गई थी।

डेढ़ मिनट में उतर गई थी ट्रंप की 'इज्जत'
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल के साथ उनके शारीरिक संबंध रह चुके हैं। स्टॉर्मी डेनियल ने एक पोडकास्ट कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी माइकल कोहेन के साथ बातचीत करते हुए कहा था, कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान वो डेढ़ मिनट इतने खराब थे, कि पॉर्न स्टार को खुद से नफरत हो गया था। स्टॉर्मी डेनियल ने कहा था, कि हालांकि उन्हें डोनाल्ड ट्रंप से किसी तरह का कोई खतरा नहीं था, लेकिन वो उस वक्त ट्रंप को छोड़कर कमरे से भाग जाना चाह रही थी। स्टॉर्मी डेनियल ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ उन पलों को याद करते हुए कहा कि घटना के बाद लोग मुझसे नफरत करने लगे थे।'

डोनाल्ड ट्रंप का 'सेक्स स्कैंडल'
आपको बता दें, कि स्टॉर्मी डेनियल ने 2016 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शारीरिक संबंध होने का आरोप लगाकर सनसनीखेज खुलासा किया था। स्टॉर्मी डेनियल ने खुलासा करते हुए कहा था कि 2016 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की कैपेंनिंग के वक्त उनका डोनाल्ड ट्रंप के साथ अफेयर चल रहा था। मगर, इसका खुलासा नहीं हो इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप ने एक लाख 30 हजार डॉलर की मोटी रकम स्टॉर्मी डेनियल को दी थी। ये रकम उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वकील माइकल कोहेन को स्टॉर्मी डेनियल को देने के लिए दी थी। जिसके बाद स्टॉर्मी डेनियल ने इसकी शिकायत भी कर थी। जिसका नतीजा ये हुआ कि डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी माइकस कोहेन को जेल भेज दिया गया था। स्टॉर्मी डेनियल ने बाद में अपनी किताब में डोनाल्ड ट्रंप के साथ बिताए गये पलों को लेकर कई सनसनीखेज और हैरान करने वाले खुलासे किए थे।

ट्रंप के प्राइवेट पार्ट पर क्या कहा?
स्टॉर्मी डेनियल ने खुलासा करते कहा था, कि डोनाल्ड ट्रंप का प्राइवेट पार्ट औसत से भी छोटा है और अब तक उन्होंने जितने भी लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाया है, उसमें सबसे खराब अनुभव डोनाल्ड ट्रंप के साथ ही था। बाद में डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध को स्वीकार करते हुए कहा था, कि इस तरह के समझौते सेलिब्रेटी और धनवान लोगों के बीच होना बेहद आम बात है। डेनियल ने खुलासा किया था, कि होटल रूम में डोनाल्ड ट्रंप के साथ वो शॉर्क वीक फिल्म देख रही थी, और उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप के पास हिलेरी क्लिंटन का फोन भी आया था।

Recommended Video

माइकल कोहेन से मांग चुकी हैं माफी
पोडकास्ट कार्यक्रम के दौरान स्टॉर्मी डेनियल ने माइकल कोहेन से माफी भी मांगी थी। दरअसल, स्टॉर्मी डेनियल ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर किया था, जिसके बाद उनके सहयोगी रहे माइकल कोहेन को जेल भेज दिया गया था। स्टॉर्मी डेनियल ने कहा था, कि उन्हें बहुत दुख है कि उनकी वजह से माइकल कोहेन को जेल तक जाना पड़ा। माइकल कोहेन अब डोनाल्ड ट्रंप के बहुत बड़े विरोधी हो चुके हैं। और उन्होंने ही स्टॉर्मी डेनियल को पोडकास्ट के लिए मनाया गया था। स्टॉर्मी डेनियल ने माइकल कोहेन से माफी मांगते हुए कहा था, कि हम दोनों का खराब रिश्ता डोनाल्ड ट्रंप के साथ रह चुका है, मगर अब मैं आपको धन्यवाद देती हूं, कि आपने मुझे माफी मांगने का मौका दिया है।
डोनाल्ड ट्रंप आज हो सकते हैं गिरफ्तार, जानिए एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनिएल के चक्कर में कैसे फंसे?
-
Israel Stuck In War: ट्रंप-ईरान के समझौते से बुरे फंसे नेतन्याहू! इजरायल की होगी हार? क्या है ऑप्शन? -
US Iran War Update: ट्रंप ने उतारी मिलिट्री तो ईरान कहां करेगा हमला, बता दिया, किन देशों पर पड़ेगा असर? -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Donald Trump के हस्ताक्षर से चलेगी पूरी दुनिया? 165 साल का इतिहास खत्म! डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति ट्रंप के साइन -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
US-Iran War के बीच Putin को क्यों याद आया COVID-19 महामारी का वक्त? बोले-‘गंभीर परिणाम’, Lockdown पर क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications