डोनाल्ड ट्रंप आज हो सकते हैं गिरफ्तार, जानिए एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनिएल के चक्कर में कैसे फंसे?
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी बाद में इस बात को स्वीकार कर चुके हैं, कि पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल के साथ उनके शारीरिक संबंध रह चुके हैं।

Donald Trump News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आशंका जताई है, कि आज उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान, पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को कथित रूप से पैसों का भुगतान करने और फिर उसे कवर करने के लिए गैर कानूनी काम करने के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया जा सकता है। संभावना जताई जा रही है, कि सोमवार देर रात या बुधवार को ग्रैंड ज्यूरी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अभियोग लगा सकती है। मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एल्विन ब्रैग का दफ्तर, इस बात की जांच कर रहा है, कि क्या 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने 1 लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था?

डोनाल्ड ट्रंप को किया जाएगा गिरफ्तार?
डोनाल्ड ट्रंप ने 18 मार्च को अपने समर्थकों से प्रदर्शन का आह्वान करते हुए दावा किया था, कि उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किए जाने की उम्मीद है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ पर लिखा, कि "काफी ज्यादा भ्रष्ट और अत्यधिक राजनीतिक से प्रेरित मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के दफ्तर से लीक जानकारियों के मुताबिक, इस बात के संकेत मिलते हैं, कि कोई भी आरोप साबित नहीं होने के बाद भी काफी आगे चल रहे रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मंगलवार को गिरफ्तार किया जाएगा।" डोनाल्ड ट्रंप ने आगे अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए आगे लिखा, कि "विरोध करो और हमारे देश को वापस लाओ!"

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ क्या आरोप हैं?
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ने न्यूयॉर्क ग्रैंड ज्यूरी के सामने वो सबूत दस्तावेज पेश किए हैं, जिसमें दावा किया गया है, कि साल 2006 में डोनाल्ड ट्रंप ने स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ यौन संबंध बनाए थे, जिसका असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड और फिर उसे अपना मुंह बंद रखने के लिए 1 लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था। रिपोर्ट में कहा गया है, कि ये पैसे डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से उनके तत्कालीन वकील कोहेन ने स्टॉर्मी डेनियल्स को भुगतान किए थे और बाद में डोनाल्ड ने अपनी कंपनी से ये पैसे ले लिए, जो कानूनन गलत है। डोनाल्ड ट्रंप ने उन पैसों का भुगतान 'कानूनी शुल्क' के तौर पर दिखाया। प्रॉसीक्यूटर्स का कहना है, कि अपने व्यापारिक भुगतान को गलत तरीके से दिखाकर ये पैसे लिए हैं, इसीलिए उनका व्यापारिक रिकॉर्ड गलत साबित हो रहा है। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने पॉर्न स्टार से संबंध बनाने के आरोपों को नकार दिया था, जो कथित तौर पर उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप से शादी के शाब, उनके बेटे बैरोन के जन्म के कुछ महीनों के बाद हुआ था।

स्टॉर्मी डेनियल्स ने क्यों तोड़ी चुप्पी?
स्टॉर्मी डेनियल्स ने दावा किया था, कि साल 2006 में डोनाल्ड ट्रंप उसके साथ सोए थे, जब वो 27 साल की थी और उससे वादा किया था, कि उसे रियलिटी शो 'द अपरेंटिस' का हिस्सा बनाया जाएगा। द न्यू यॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एडल्ट फिल्म स्टार ने बाद में दावा किया, कि डोनाल्ड ट्रम्प उसे कभी-कभार फोन करते थे और उसे "हनीबंच" कहते थे, लेकिन बाद में उसने डोनाल्ड ट्रंप का फोन उठाना बंद कर दिया था। न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक, पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने डोनाल्ड ट्रंप से अपने कथित यौन संबंध की कहानी को बेचने की कई बार कोशिश की और साल 2011 में एक पत्रिका के साथ उसकी डील भी हुई थी, जब डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए पहली बार अपनी दावेदारी पेश की थी। लेकिन, डोनाल्ड ट्रंप के तत्कालीन वकील कोहेन ने उस पत्रिका को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी थी, जिसके बाद पत्रिका ने स्टॉर्मी डेनियल्स की कहानी छापने से इनकार कर दिया। हालांकि, जब 2016 में डोनाल्ड ट्रंप ने गंभीरता से राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार शुरू किया, तो ये कहानी आखिरकार बाहर आ गई। स्थिति ये बन गई, कि पत्नी ने व्हाइट हाउस भी छोड़ दिया था और डोनाल्ड ट्रंप की तलाक की नौबत आ गई थी।

Recommended Video

स्टॉर्मी डेनियल्स का मुंह बंद करने की कोशिश
द टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 में जब स्टॉर्मी डेनियल्स और डोनाल्ड ट्रंप की कहानी की चर्चा होने लगी थी, उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप की टीम टेंशन में आ गई थी, क्योंकि इसका असर राष्ट्रपति चुनाव पर हो सकता था, लिहाजा स्टॉर्मी डेनियल्स का मुंह बंद रखने के लिए उसे पैसे देने की बात पर विचार किया गया। हालांकि, स्टॉर्मी डेनियल्स की कहानी 2018 आते आते तमाम अखबारों और न्यूज चैनलों की हेडलाइन बन चुकी थी। वहीं, बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टॉर्मी डेनियल्स ने टीवी पर दावा किया, कि वो डोनाल्ड ट्रंप से अपने संबंधों के बारे में बोलकर 10 लाख डॉलर के एक एग्रीमेंट को तोड़ने का जोखिम ले रही है, लेकिन उसने आगे कहा, कि "मेरे लिए ये सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, कि मैं अपना बचाव करने में सक्षम होऊं।" वहीं, अगस्त 2018 में ट्रंप के तत्कालीन वकील कोहेन ने इस बात की गवाही दे दी, कि डोनाल्ड ट्रंप ने स्टॉर्मी डेनियल्स को 1 लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान करने के लिए उन्हें कहा था।
अब ट्रंप की गिरफ्तारी की नौबत क्यों आई?
अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है, कि डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ क्या चार्ज लगे हैं, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स का अनुमान है, कि यह दुष्कर्म की श्रेणी में आएगा, जिसे अमेरिका एक मामूली अपराध के रूप में देखा जाता है। लेकिन, अमेरिकी राज्य चुनाव कानून का इस्तेमाल भी उनके लिए किया जा सकता है, कि किस तरह से उन्होंने अपने चुनावी फंड का गलत इस्तेमाल किया। हालांकि, अभी तक इनकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बीबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है, कि एक बार जांच पूरी हो जाने के बाद, ग्रैंड जूरी आपराधिक आरोपों पर मतदान करती है। लेकिन, मैनहट्टन जिला अटार्नी तय करेगा, कि ट्रंप के खिलाफ कौन-कौन से आरोप लगाए जाने हैं और उनमें से कौन सा आरोप सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। यदि कोई आपराधिक मामला शुरू किया जाता है, तो यह किसी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ पहला मामला होगा।












Click it and Unblock the Notifications