कभी स्टीव जॉब्स ने भी नौकरी के लिए किया था आवेदन, अब इस जॉब एप्लिकेशन ने नीलामी में बटोरे करोड़ों

नई दिल्ली, 30 जुलाई। एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स को हमेशा उनके जबरदस्त प्रोडक्ट और जेनरेशन से एक कदम आगे के गैजेट्स लाने के लिए याद किया जाएगा। हजारो करोड़ की कंपनी खड़ी करने वाले स्टीव जॉब्स ने दुनियाभर में लाखो लोगों को इस कंपनी के जरिए रोजगार मुहैया कराया। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि एक व्कत ऐसा भी था जब स्टीव जॉब्स खुद नौकरी की तलाश कर रहे थे। जी हां, स्टीव जॉब्स ने एप्पल कंपनी की शुरुआत से पहले नौकरी के लिए आवेदन किया था और यह बात सिर्फ रिपोर्ट्स पर आधारित नहीं है। स्टीव जॉब्स ने नौकरी के आवेदन के लिए जो पत्र लिखा था वह 2.5 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ है।

1973 में नौकरी के लिए किया था आवेदन

1973 में नौकरी के लिए किया था आवेदन

स्टीव जॉब्स ने नौकरी के लिए सिर्फ एक ही बार आवेदन किया था। स्टीव ने नौकरी के लिए यह आवेदन पत्र 1973 में लिखा था, जब वह सिर्फ 18 साल के थे। ऐसा दावा किया जाता है कि स्टीव जॉब्स ने अपने जीवन में सिर्फ एक ही बार नौकरी के लिए आवेदन किया था। लेकिन स्टीव जॉब्स को नौकरी नहीं मिल सकी, या यूं कहें कि दुनिया के लिए यह अच्छा ही हुआ क्योंकि वह कुछ ऐसा बड़ा करने जा रहे थे जिसे ना सिर्फ पूरी दुनिया याद रखेगी बल्कि लाखो लोगों को इससे दुनियाभर में रोजगार मिलेगा।

 मुश्किल वक्त में नौकरी की तलाश

मुश्किल वक्त में नौकरी की तलाश

नौकरी के आवेदन के लिए स्टीव जॉब्स ने जो पत्र लिखा है वह उन्होंने खुद अपने हाथ से लिखा था। उस वक्त स्टीव के पास कमाई का कोई साधन नहीं था और वह पैसों की किल्लत से जूझ रहे थे। जॉब्स ने अपने पत्र में लिखा था कि उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस है, हालांकि इस आवेदन पत्र में किसी फोन नंबर का जिक्र नहीं किया गया है। इससे पहले मार्च माह में भी इस आवेदन पत्र को नीलामी के लिए रखा गया था और उस वक्त यह 1.7 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ था।

चार महीने में कीमत एक करोड़ से अधिक बढ़ी

चार महीने में कीमत एक करोड़ से अधिक बढ़ी

स्टीव जॉब्स के इस आवेदन पत्र को पहले भी दो बार नीलामी के लिए रखा गया था और हर बार इसकी नीलामी में कीमत बढ़ी ही है। मार्च माह में भी इस पत्र को नीलामी के लिए रखा गया था और इसकी सबसे अधिक कीमत 1.7 करोड़ रुपए लगाई गई, लेकिन इस बार इसकी कीमत रिकॉर्ड 2.5 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। इससे पहले न्यूयॉर्क में पहली बार स्टीव जॉब्स के इस नौकरी के आवेदन पत्र को नीलामी में रखा गया था।

डिजिटल कॉपी सिर्फ 17 लाख में बिकी

डिजिटल कॉपी सिर्फ 17 लाख में बिकी

दिलचस्प बात यह है कि इस आवेदन पत्र की डिजिटल कॉपी को भी नीलामी के लिए रखा गया था तो इसे 1710434 लाख रुपए की ही अधिकतम बोली मिली जोकि आवेदन पत्र की मूल हार्ड कॉपी से बहुत ज्यादा कम थी। दरअसल नीलामी के ऑर्गेनाइजर यह जानना चाहते थे कि डिजिटल कॉपी और मूल कॉपी की मांग में कितना अंतर है और दोनों की कीमत में कितना अंतर हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+