श्रीलंका के राष्ट्रपति का सनसनीखेज आरोप, 'रॉ मेरी हत्या की साजिश रच रहा'
नई दिल्ली। भारत-श्रीलंका के रिश्तों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपला श्रीसेना ने मंगलवार को आरोप लगाया है कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ उनकी हत्या की साजिश रच रही है। श्रीसेना ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के दौरान बोलते हुए कहा कि भारतीय खुफिया एजेंसी उन्हें मारने की कोशिश कर रही है, लेकिन मुमकिन है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी जानकारी नहीं है। द हिंदू की खबर के मुताबिक इस बैठक में मौजूद सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है।

सूत्र ने बताया कि जब राष्ट्रपति ने यह कहा तो हम चौंक गए थे। वहीं इस बारे में श्रीलंका के राष्ट्रपति के मीडिया यूनिट ने कहा कि हम इसकी पुष्टि करने के बाद इस बारे में कुछ कह सकते हैं। राष्ट्रपति श्रीसेना का यह आरोप ऐसे समय पर आया है जब प्रदानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे दिल्ली की यात्रा पर आने वाले हैं और वह इस दौरान भारत-श्रीलंका के द्वीपक्षीय रिश्तों के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब श्रीलंका के नेता ने भारतीय एजेंसी पर इस तरह का आरोप लगाया है। 2015 में चुनाव में हार के बाद पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने भी रॉ पर आरोप लगाया था कि उनकी हार की वजह रॉ है।
गौरतलब है कि इससे पहले सिंतबर माह में श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना की कथित हत्या की साजिश के बारे में जानकारी रखने वाले एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंकाई मीडिया ने आरोपी की एम थॉमस के रूप में पहचान की है, जिसे भ्रष्टाचार आंदोलन संचालन निदेशक नामल कुमारा के निवास से गिरफ्तार किया गया। कुमारा ने ही राष्ट्रपति के हत्या का खुलासा किया था।नामाल कुमारा ने खुलासा किया था कि आतंकवादी जांच विभाग के पूर्व प्रभारी डीआईजी नालका डी सिल्वा ने उनके साथ राष्ट्रपति सिरीसेना और पूर्व डिफेंस सेक्रेटरी गोताभाया राजपक्षे की हत्या के कथित साजिश पर चर्चा की थी। नामल कुमारा के खुलासे के बाद डी सिल्वा से सीआईडी ने पूछताछ की थी।












Click it and Unblock the Notifications