Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रानिल विक्रमसिंघे होंगे श्रीलंका के अगले राष्ट्रपति, बोले- मुश्किल में देश, दूसरी तरफ विरोध प्रदर्शन जारी

राष्ट्रपति बनने की रेस में कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे सबसे आगे थे। बता दें कि, देश में आर्थिक संकट से उत्पन्न राजनीतिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए थे।

कोलंबो, 20 जुलाई : रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति होंगे। संसद में रानिल विक्रमसिंघे को 134 वोट मिले।रॉयटर्स से मिली जानकारी के मुताबिक श्रीलंका (ranil wickremesinghe new president of sri lanka) के नवनियुक्त राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का कहना है कि,देश बहुत मुश्किल स्थिति में है और हमारे समक्ष बड़ी चुनौतियां हैं।राष्‍ट्रपति पद के लिए मुकाबला रानिल विक्रमसिंघे, डलास अल्हाप्पेरुमा और वामपंथी जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच था।

रानिल विक्रमसिंघे को 134 वोट मिले

रानिल विक्रमसिंघे को 134 वोट मिले

श्रीलंका में नए राष्ट्रपति का चुनाव हो चुका है। 225 सदस्यीय संसद में रानिल विक्रमसिंघे को 134 वोट मिले हैं। उन्हें सांसदों ने अपना नया राष्ट्रपति चुना है। विक्रमसिंघे अभी श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद संभाल रहे हैं। नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए श्रीलंकाई संसद में आज सभी सांसद उपस्थित रहे। वहीं, राष्ट्रपति चुनाव से पहले श्रीलंकाई संसद के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। अल जज़ीरा के मुताबिक, श्रीलंका के राष्ट्रपति पद पर चुने जाने के बाद देश में अंशाति बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रानिल विक्रमसिंघे को भी राजपक्षे परिवार के काफी निकट माना जाता है।

श्रीलंका में रानिल के राष्ट्रपति बनते ही फिर प्रदर्शन शुरू

श्रीलंका में रानिल के राष्ट्रपति बनते ही फिर प्रदर्शन शुरू

मीडिया में चल रहे खबरों के मुताबिक, रानिल विक्रमसिंघे के राष्ट्रपति बनते ही देश में एक बार फिर से प्रदर्शन शुरू हो गया है। बता दें कि इससे पहले भी वहां की जनता गोटाबाया राजपक्षे और रानिल विक्रमसिंघें को पीएम और राष्ट्रपति की कुर्सी पर नहीं देखना चाहते थे। लेकिन जैसे ही आज रानिल विक्रमसिंघे के राष्ट्पति बनने की घोषणा हुई, वैसे ही श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने फिर से रानिल के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

राष्ट्रपति की रेस में रानिल आगे चल रहे थे

राष्ट्रपति की रेस में रानिल आगे चल रहे थे


राष्ट्रपति बनने की रेस में कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे सबसे आगे थे। बता दें कि, देश में आर्थिक संकट से उत्पन्न राजनीतिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए थे। इसके बाद पीएम रानिल विक्रमसिंघे को देश का एक्टिंग प्रेसिडेंट बनाया गया था। अब रानिल विक्रमसिंघे को देश को पटरी पर लाना सबसे बड़ी चुनौती होगी। वहीं खबर मिल रही है कि, रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्पति पद के लिए चुने जाने के बाद से कई इलाकों में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। उनके खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं।

श्रीलंका में घोर संकट

श्रीलंका में घोर संकट

बता दें कि, श्रीलंका घोर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस वजह से देश में नया राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया है। जनता परेशान है, राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे सिंगापुर भाग गए और उन्होंने वहीं से अपना इस्तीफा ईमेल के जरिए भेज दिया था। इसके बाद रानिल विक्रमसिंघे को अगले राष्ट्रपति के चुनाव होने तक देश का अंतरिम राष्ट्रपति की कमान सौंपी गई थी।

कार्यवाहक राष्ट्रपति बनने पर एक्शन लिया था

कार्यवाहक राष्ट्रपति बनने पर एक्शन लिया था


वहीं, श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति बनने के बाद रानिल विक्रमसिंघे ने पश्चिमी देशों से साफ कह दिया था कि, रूस पर प्रतिबंध लगाने से कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि इससे गरीब देश प्रभावित होंगे। संकटग्रस्त द्वीप राष्ट्र के अंतरिम राष्ट्रपति की यह टिप्पणी विश्व खाद्य कार्यक्रम के कुछ दिनों के बाद आई है, जिसमें उन्होंने खाद्य सामग्री और ईंधन की बढ़ती कीमतों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि, भोजन और ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं। आवश्यक वस्तुओं की कमी के कारण श्रीलंका के छह मिलियन से अधिक की आबादी संकट का सामना कर रही है। खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से श्रीलंका संकट की ओर बढ़ रहा है और भोजन श्रीलंकाई जनता के पहुंच के बाहर हो गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+