जाफना से भारत तक जमीनी रास्ता.. श्रीलंकन राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने भारत को दिया प्रस्ताव, मानेगी मोदी सरकार?

Sri Lanka-India land connectivity: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने युद्धग्रस्त क्षेत्र के विकास पर व्यापक चर्चा में शामिल होने के लिए तमिल बहुल उत्तरी प्रांत की राजधानी जाफना का दौरा करते हुए श्रीलंका और भारत के बीच भूमि संपर्क स्थापित करने की इच्छा जताई है।

तमिल बहुल इलाका जाफना वो क्षेत्र है, जो सालों से श्रीलंकन गृहयुद्ध का केन्द्र रहा है और जहां से लिट्टे जैसे उग्रवादी संगठन ऑपरेट हो रहे थे। हालांकि, अब ये क्षेत्र शांत हो चुका है।

Sri Lanka-India land connectivity

राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने कहा, कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूर्वोत्तर मन्नार और दक्षिण भारत के बीच पुल बनाने के विचार पर चर्चा की है।

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, कि राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने मन्नार और दक्षिण भारत के बीच भूमि संपर्क बनाने की अपनी इच्छा पर प्रकाश डाला है और प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक पुल बनाने के विचार पर पहले ही चर्चा कर चुके हैं।

कितना महत्वपूर्ण है जाफना प्रांत

जाफना बहुत महत्व रखता है, क्योंकि यह वह क्षेत्र है, जहां लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम ने 2009 में श्रीलंकाई सेना द्वारा अपने सर्वोच्च नेता वी प्रभाकरण की हत्या के बाद अपने पतन से पहले लगभग 30 वर्षों तक एक अलग तमिल मातृभूमि के लिए सैन्य अभियान चलाया था।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने 2017 में बताया था, कि 1980 के दशक के अंत से श्रीलंका में गायब हुए व्यक्तियों की संख्या 60,000 से 100,000 के बीच हो सकती है।

इस क्षेत्र में आर्थिक विकास का अभाव है और हाल के वर्षों में श्रीलंकाई नेताओं ने कहा है, कि वे देश के तमिल बहुल उत्तरी और पूर्वी प्रांतों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने यह भी कहा, कि वह दिवालिया श्रीलंकाई अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए सख्त फैसले लेने को तैयार हैं और उन्होंने उत्तरी अर्थव्यवस्था को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ने के तरीकों का वादा किया।

राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने कहा, कि "उत्तरी प्रांत में गंभीर मुद्दों में, भूमि विवाद और लापता व्यक्तियों के मामलों को प्राथमिकता दी गई है। एक सरकार के रूप में, हमने इन चिंताओं को दूर करने के लिए त्वरित समाधान प्रदान करने की योजनाएँ तैयार की हैं।"

विक्रमसिंघे ने कहा, कि वह 2025 के अंत से पहले भूमि और लापता व्यक्तियों के मुद्दे दोनों को संबोधित करेंगे।

उन्होंने आर्थिक विकास के लिए धार्मिक सद्भाव के महत्व पर प्रकाश डाला और उत्तर में युद्ध के दौरान खोए राजस्व को क्षेत्र में वापस लाने के उद्देश्य से विकास कार्यक्रम में तेजी लाने का इरादा जाहिर किया है।

अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति ने श्रीलंकाई संविधान में भारत समर्थित 13वें संशोधन (13ए) के महत्व को भी दोहराया है और उन्होंने कहा, कि 13ए द्वारा बनाए गए प्रांतीय प्रशासनों का केंद्र के हस्तक्षेप के बिना आर्थिक विकास हासिल करने के लिए बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए।

भारत 13ए को लागू करने के लिए श्रीलंका पर दबाव डाल रहा है, जिसे 1987 के भारत-श्रीलंका समझौते के बाद लाया गया था। 13ए श्रीलंका में तमिल समुदाय को सत्ता के हस्तांतरण का प्रावधान करता है। इसके तहत तमिल प्रांत में पुलिस व्यवस्था भी स्थानीय प्रांतीय सरकार के हाथ में देने का वादा है, जो फिलहाल केन्द्र सरकार के पास होता है।

जाफना प्रांत के लोग राज्य के पास ज्यादा अधिकार की मांग कर रहे हैं, जो फिलहाल श्रीलंका की केन्द्रीय सरकार देने के मूड में नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+