श्रीलंका में सरकारी टीवी चैनल में घुस गए प्रदर्शनकारी, लुंगी पहन कर पढ़ने लगे न्यूज, एंकर से कह दी ये बात
कोलंबो, 13 जुलाईः राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश को बर्बादी के आलम में छोड़कर फरार हो चुके हैं और दूसरी तरफ श्रीलंका में अफरा-तफरी का माहौला है और किसी को समझ नहीं आ रहा है, कि देश कौन चला रहा है। देश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं दिख रही है और प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास के साथ साथ देश की संसद भवन को भी घेर लिया है। भारी विरोध प्रदर्शन के बीच देश के सरकारी टीवी चैनल पर भी प्रदर्शनकारियों का कब्जा हो गया है।

अस्थायी रूप से चैनल हुआ बंद
श्रीलंका रूपावाहिनी कॉरपोरेशन (SLRC) जो कि एक राष्ट्रीय चैनल है वह अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक फिलहाल चैनल ऑफ एयर कर दिया गया है और ब्रॉडकास्ट रोक दिया गया है। बुधवार दोपहर प्रदर्शनकारी सरकारी टीवी के ऑफिस में दाखिल हो गए। स्थानीय मीडिया ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के कार्यालय परिसर में घुसने और "सरकार विरोधी" आंदोलन और मनोरंजन कार्यक्रमों पर समाचार दिखाने की मांग करने के बाद यह कदम उठाया गया था।
प्रदर्शन की खबर दिखाने की मांग
प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि चैनल पर कुछ और नहीं, सिर्फ उनके विरोध प्रदर्शन से जुड़ी खबरों को दिखाया जाएगा। इस बीच एक कोलंबो से एक वीडियो फुटेज आ रही है उसमें नजर आ रहा है कि कैसे एक प्रदर्शनकारी लुंगी पहने लुंगी पहने हुए टीवी चैनल में घुस जाता है और ऑन एयर प्रोग्राम के बीच में अपनी बात रखता है। जानकारी के मुताबिक चैनल ने इन प्रदर्शनकारियों को 15 मिनट का वक्त दिया था ताकि वे अपनी बात रख सके।

आईटीएन ने भी प्रसारण किया बंद
प्रदर्शनकारी ने लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान टीवी पर कहा कि जब तक ये लड़ाई खत्म नहीं होती तब तक श्रीलंका रूपावाहिनी कॉरपोरेशन जन अराग्लय की ही खबरें दिखाएगा। इसके बाद ट्रांसमिशन को बंद कर दिया गया और ये अभी तक बंद है। कोलंबो स्थित डेली मिरर ने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा उसके कार्यालय परिसर को घेरने के बाद राज्य द्वारा संचालित स्वतंत्र टेलीविजन नेटवर्क (आईटीएन) को भी बंद कर दिया गया था। आईटीएन ने लाइव टेलीकास्ट फिर से शुरू किया है या नहीं, इस पर कोई अपडेट नहीं है।
प्रधानमंत्री कार्यालय इमारत पर चढ़े प्रदर्शनकारी
वहीं, प्रदर्शनकारियों ने कोलंबो में श्रीलंकाई प्रधानमंत्री कार्यालय के परिसर में सेंध लगा दी और इमारत के ऊपर चढ़कर झंडा फहरा दिया। श्रीलंका में ताजा स्थिति ये है कि कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने संविधान के अनुच्छेद 37.1 के तहत प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त कर दिया है। स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने की तरफ से ये जानकारी दी गई है। डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने एक विशेष बयान में कहा कि राष्ट्रपति ने उन्हें सूचित किया है कि प्रधानमंत्री को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया जाय, क्योंकि वह देश से दूर हैं।

मालदीव में हो रहा प्रदर्शन
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के बिना इस्तीफा दिये देश छोड़कर मालदीव भागने की खबर से जनता भड़क उठी है। प्रदर्शनकारी उन्हें वापस श्रीलंका भेजने की मांग कर रहे हैं। कोलंबो से मिल रही जानकारी के मुताबिक, देश में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। इस बीच मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह के घर के पास विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में मालदीव के नागरिकों के अलावा प्रवासी प्रवासी श्रीलंकाई भी हैं। ये लोग अधिकारियों से श्रीलंका के अपदस्थ राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को उनके देश से बाहर भेजने का आग्रह कर रहे हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications