क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

श्रीलंका ने महिलाओं को दिया शराब खरीदने का अधिकार, 60 साल बाद कानून में किया बदलाव

पुरुषों और महिलाओं को बराबर अधिकार देने की बजाय दूसरे तबके को हमेशा नीचे रखा गया लेकिन अब कई देश दोनों की इस दूरी को कम कर रहे है। श्रीलंका ने भी इस दूरी को कम करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। वहां अब महिलाएं खुद जाकर शराब खरीद सकती हैं।

Google Oneindia News
Alcohol

नई दिल्ली। इस पुरुष प्रधान समाज में सालों तक महिलाओं को उनके मूल अधिकारों से वंचित रखा गया है। पुरुषों और महिलाओं को बराबर अधिकार देने की बजाय दूसरे तबके को हमेशा नीचे रखा गया लेकिन अब कई देश दोनों के बीच इस दूरी को कम कर रहे है। श्रीलंका ने भी इस दूरी को कम करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। वहां अब महिलाएं खुद जाकर शराब खरीद सकती हैं। श्रीलंका के वित्त मंत्री मंगला समरवीरा ने इसकी घोषणा ट्विटर पर की।

शराब बेच और खरीद सकती हैं महिालाएं

शराब बेच और खरीद सकती हैं महिालाएं

श्रीलंकाई सरकार अपने 1955 के कानून में बदलाव करने जा रही है जो महिलाओं को शराब खरीदने से रोकता है। सरकार ने बुधवार को खुद माना की ये कानून महिलाओं के साथ भेदभाव करता है। कानून में ये भी संशोधन किया जाएगा जिससे शराब बेचने वाले स्थानों पर महिलाओं को काम करने के लिए पूर्व अनुमति की जरूरत नहीं होगी। इस एशियाई देश में अब 18 साल से ऊपर की महिलाएं शराब बेच और खरीद सकती हैं।

काम करने के लिए नहीं इजाजत की जरूरत

काम करने के लिए नहीं इजाजत की जरूरत

इस नए कानून के तहत महिलाओं को लाइसेंस प्राप्त दुकानों में काम करने के लिए प्रदेश के एक्साइज कमिश्नर की इजाजत लेने की जरूरत नहीं होगी। इस कानून का जहां महिलाओं ने स्वागत किया वहीं कुछ इसके खिलाफ भी नजर आए। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस कानून का खुले दिल से स्वागत किया है।

कई लोग इस कानून के खिलाफ

कई लोग इस कानून के खिलाफ

कुछ ऐसे लोग भी है जो ये मानते हैं कि इस कानून के आने के बाद महिलाओं के शराब के आदी बनने की संभावना बढ़ जाएगी। श्रीलंका में अधिकतर महिलाएं शराब का सेवन नहीं करतीं क्योंकि इसे वो अपनी संस्कृति के खिलाफ देखती हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर इस कानून के समर्थन में रिएक्शन्स आए हैं।

Comments
English summary
Sri Lanka To Allow Woman Above 18 Years To Buy And Sell Alcohol After 62 Years.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X