आतंकी हाफिज ने कश्मीर घाटी में खूनखराबे का किया आव्हान

लाहौर। मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा का सरगना आतंकी हाफिज सईद ने कश्मीर घाटी में खूनखराबा करने का आव्हान किया है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए आतंकी हाफिज सईद ने कश्मीर में खुल्लेआम हिंसा फैलाने की बात कही है। पाकिस्तान में चल रहे चुनावी अभियान में हिस्सा ले रहा आतंकी हाफिज ने एक आजाद कश्मीर की कामना की।

आतंकी हाफिज ने कश्मीर घाटी में खूनखराबे का किया आव्हान

हाफिज सईद ने कहा, ''एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है और अल्लाह की मर्जी से कश्मीर एक स्वतंत्र राज्य होगा, कश्मीर में खूब खूनखराबा हो रहा है और अल्लाह इसे देख रहा है। वह अपना फैसला सुनाएगा, क्योंकि सारे फैसले जन्नत से आते हैं, वॉशिंगटन से नहीं। जन्नत से आने वाले फैसले से ही कश्मीर आजाद होगा।'

कश्मीर में चल रहे हिंसा के पीछे लश्कर के आतंकियों का बहुत बड़ा रोल है और हाफिज सईद अपने लड़ाकों को घाटी में हिंसा फैलाने के लिए लगातार भेज रहा है। हाफिज का आतंकी संगठन कश्मीरी युवाओं को पत्थर फैंकने लिए उकसा रहा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ काम कर रहा, हाफिज पत्थरबाजों की तारीफ में गुणगान करता आया है।

जमात-उद-दावा का सरगना हाफिज ने रैली में कहा कि 'मुझे याद है जिन्होंने अपनी जान गंवाई और जिन्होंने भारतीय सेना की बुलेट के खिलाफ पत्थर इस्तेमाल किए। अल्लाह देख रहा है। यहां तक कि जब वे मर जाते हैं तो भी पाकिस्तान और कश्मीर की एकता की बात करते हैं। यह कश्मीर का नया युग है और यह मोदी (भारतीय प्रधानमंत्री) इसे रोक नहीं पाएगा। क्योंकि हर फैसला जन्नत से आता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+