टेकऑफ से पहले ही टूटा फ्लाइट का विंग! टेप से चिपकाने लगे कर्मचारी; जुगाड़ देख दंग रह गए यात्री

संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी भाग में स्थित नैशविले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें एयरलाइंस के कर्मचारी का विमान के टेक-ऑफ से पहले विंग पर टेप चिपकाते हुए नजर आ रहे हैं।

Spirit Airlines

स्पिरिट एयरलाइंस (Spirit Airlines) के कर्मचारी का विमान के टेक-ऑफ से पहले विंग पर टेप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें साफ टेप की मदद से मरम्‍मत नजर आ रही है। तभी विंडो सीट पर बैठी एक महिला ने मोबाइल में यह दृश्य कैद कर लिया। साथ ही कहा कि अब जिंदगी में दोबारा एयरलाइन से सफर नहीं करूंगी. इसमें टेप लगाकर विमान की मरम्मत की जाती है।

दरअसल, मामला संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी भाग में स्थित नैशविले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का बताया जा रहा है। विमान के बाएं विंग पर कर्मचारी टेप लगा रहे थे। यह कोई आम टेप नहीं, बल्कि एक खास तरह का टेप है, जिसे स्पीड टेप के नाम से जाना जाता है। जानकारों की मानें तो इस टेप का इस्तेमाल खास तौर पर विमानों और रेसिंग कारों की मरम्मत में किया जाता है।

()

स्पीड टेप 'एल्यूमीनियम' का बना होता है। यह अपने नाम से साफ झलकता है। इसकी मजबूती की बात करें तो यह तकरीबन 1000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवा का सामना कर सकता है। न गलेगा और न ही फटेगा। इसके विमान और रेसिंग कारों की मरम्मत के लिए सेफ माना जाता है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल सिर्फ इमरजेंसी में ही किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+