दुनिया से मिटा आतंक का निशान, हवाई हमलों में बगदादी के मौत की खबरें!

वाशिंगटन। जो खबरें आ रही हैं अगर वह सच साबित हुई तो फिर दुनिया चैन की सांस ले सकती है। ऐसी माना जा रहा है शुक्रवार को अमेरिका की ओर से हुए हवाई हमलों में आईएसआईएस के लीडर और आतंक का दूसरा नाम बन चुके अबु बकर अल बगदादी की मौत हो चुकी है।

abu-bakr-al-baghdadi-feared-to-be-dead

इराक की सेना की ओर से इस बात के बारे में जानकारी दी गई है और सेना फिलहाल इसकी जांच में लगी हुई है। जो रिपोर्ट्स इराकी सेना की ओर से आ रही हैं उनके मुताबिक बगदादी इराक और सीरिया की सीमा पर मौजूद था, उसी समय अमेरिकी सेना की ओर से हवाई हमला किया गया।

इन हमलों में वह बुरी तरह से घायल हो गया था। अब उसकी मौत हो चुकी है। बगदादी को कोड नेम अबु शुजा के नाम से जाना जाता था।

हालांकि ब्रिटिश न्‍यूजपेपर डेली मेल की खबरों के मुताबिक बगदादी की मौत पर कई तरह की विरोधाभासी जानकारियां आ रही हैं। ऐसे में अभी यह तय कर पाना कि उसकी मौत हो चुकी है थोड़ी जल्‍दबाजी होगा।

डेली मेल ने आईएसआईएस सदस्‍यों के सोशल मीडिया पर आए उन बयानों का जिक्र किया है जिसमें कहा गया था कि बगदादी उस काफिले के साथ नहीं था जिसे इराक और सीरिया की सीमा पर निशाना बनाया गया।

वैसे अगर बगदादी मारा गया है तो फिर यह अमेरिका के साथ आईएसआईएस के खिलाफ हमलों में शामिल गठबंधन देशों की बड़ी जीत होगी।बगदादी के मारे जाने के बाद इराक की जमीन से आईएसआईएस का नामोनिशां मिटाने में बड़ी मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+