दिवंगत बेटे के स्पर्म से अभिनेत्री एना ओब्रेगॉन ने दिया बेटी को जन्म, स्पेन में मचा भारी हंगामा
स्पेन की चर्चित टीवी एक्ट्रेस एना ओब्रेगॉन ने सरोगेसी के माध्यम से एक बेटी को जन्म दिया है। एक सप्ताह बाद उन्होंने खुलासा किया है कि ये बच्ची उनके अपने ही दिवंगत बेटे की बेटी है।

Image: Oneindia
68 वर्षीय टीवी अभिनेत्री एना ओब्रेगॉन के एक हफ्ते पहले सरोगेसी द्वारा एक बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन इस घटना के सप्ताह बाद उन्होंने ये कहकर सबको चौंका दिया है कि ये बच्चा उनके दिवंगत बेटे का है। उनके खुलासे से पूरी दुनिया हैरान हो गई है।
स्पेनिश टीवी एक्ट्रेस एना ओब्रेगॉन ने बताया कि इस बच्ची का जन्म उसके दिवंगत बेटे का स्पर्म से हुआ है। एना ने कहा कि उसके बेटे की आखिरी ख्वाहिश थी कि उसका अपना बच्चा इस दुनिया में आए।
एना ओब्रेगॉन ने बताया कि दरअसल यह उनकी बेटी नहीं बल्कि पोती है। एना के बेटे की 2020 में 27 साल की उम्र में कैंसर से मौत हो गई थी। एना ने कहा कि उसके बेटे ने मरने से एक सप्ताह पहले अपनी आखिरी इच्छा जाहिर की थी।
होला पत्रिका को दिए इंटरव्यू में एना ने बताया कि उनके बेटे की 2020 में एलेस लेक्वियो की मौत से पहले उनके स्पर्म के सैंपल को न्यूयॉर्क में जमा कर स्टोर किया गया था। बच्चे को जन्म देने वाली मां फ्लोरिडा में रहने वाली क्यूबा मूल की महिला बताई जा रही है।
एना ने कहा कि स्पेन में सरोगेसी से बच्चे को जन्म देना गैरकानूनी है। हालांकि नियमतः वह विदेश में पैदा हुई किसी बच्चे को गोद ले सकती है। इससे पहले एना ओब्रेगॉन ने ये खुलासा किया था कि उसने सरोगेसी के लिए अमेरिका में भुगतान किया था।
एना ओब्रेगॉन के इस दावे पर स्पेन में बवाल मच गया। स्पेन की वामपंथी सरकार में मंत्रियों से एना पर गुस्सा निकाला जिससे एक और राष्ट्रीय बहस छिड़ गई। मिनिस्टर ऑफ इक्वालिटी इरेन मोंटेरो ने सरोगेसी को 'महिलाओं के खिलाफ हिंसा' करार दिया।
सरोगेसी प्रथा की निंदा करते हुए इरेन मोंटेरो ने कहा कि स्पेन में यह अवैध है, इसका मतलब यह नहीं कि आप विदेशों में ये अवैध काम करें। हालांकि एना ओब्रेगॉन ने मंत्री के इस बयान को बेतुका बताया।
एना ओब्रेगॉन ने तर्क देते हुए कि सरोगेसी प्रजनन का ही एक सहायक रूप है जो स्पेन से परे दुनिया के अधिकांश हिस्सों में पूरी तरह से कानूनी है। एना के बारे में कहा जा रहा है कि वह नैतिक रूप से अपने बच्चे की दादी हैं। ऐसे में अपने ही बच्चे को गोद लेना एक समस्या बन सकता है।
स्पेन के कानून के मुताबिक कोई भी 'एक वंशज' को गोद लेने के हकदार नहीं हैं। हालांकि एना ओब्रेगॉन इसके जवाब में तर्क देते हुए कहती हैं कि भले ही वह जैविक रूप से उसकी दादी हैं, कानूनी रूप से वह उस बच्ची की मां हैं।
एलेस लेक्वियो के पिता और एना के पूर्व पति एलेसेंड्रो लेक्वियो ने बच्चे के जन्म पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। सरोगेसी को आम भाषा में किराए की कोख भी कहा जाता है।
बच्चा पैदा करने के लिए जब कोई कपल किसी दूसरी महिला की कोख किराए पर लेता है, तो इस प्रक्रिया को सरोगेसी कहा जाता है। प्रजनन संबंधी मुद्दों या गर्भपात आदि से जूझ रही महिलाओं के लिए सरोगेसी का विकल्प फायदेमंद है।












Click it and Unblock the Notifications