मिलिए दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित पुरुष से, चौंकाने वाला है उनकी लंबी उम्र का राज

स्पेन के रहने वाले सैटर्निनो डे ला फुएंते गार्सिया दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित पुरुष बन गए हैं। अपनी इस उपलब्धि के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।

मैड्रिड, 3 अक्टूबर। स्पेन के रहने वाले सैटर्निनो डे ला फुएंते गार्सिया दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित पुरुष बन गए हैं। अपनी इस उपलब्धि के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, सैटर्निनो का जन्म 11 फरवरी 1019 को उत्तर पश्चिमी स्पेन में लियोन के पड़ोस पुएंते कास्त्रो में हुआ था। लेकिन वह हमेशा 8 फरवरी को ही अपना जन्म दिन मनाते हैं।

Fuente García

ये है फुएंते की लंबी उम्र का राज
जब फुएंते से उनकी लंबी उम्र का राज पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'शांत जीवन जीना' और किसी को चोट न पहुंचाना ही उनकी लंबी उम्र का राज है।

यह भी पढ़ें: भारत बायोटेक ने 2-18 साल के बच्चों पर खत्म किया वैक्सीन ट्रायल, DCGI को सौंपी रिपोर्ट

कम लंबाई के कारण स्पेनिश सिविल वॉर नहीं लड़े
फुएंते की लंबाई मात्र 4.92 इंच है। फुएंते ने कहा कि कम लंबाई के कारण ही 1936 में शुरु हुए स्पेनिश शिविल वॉर में लड़ने नहीं दिया गया। उस अशांत माहौल में वह शांति से अपनी पत्नी के साथ जीवन व्यतीत करते रहे। वह पेशे से मोची थे। फुएंते गार्सिया की उम्र फिलहाल 112 साल, 211 दिन है। फुएंते गार्सिया और उनकी पत्नी एंटोनिना बैरियो की सात बेटियां और एक बेटा था, जिसाका बचपन में ही निधन हो गया था। आज उनकी देखभाल उनकी एक बेटी और उनके दामाद करते हैं। फुएंते आज परदादा बन चुके हैं। उनके 14 पोते और 22 परपोते हैं। पिछले 18 महीने फुएंते के लिए काफी कठिन रहे हैं, क्योंकि कोरोना की वजह से वह अपने परिवार से मिल नहीं सके।

उन्हें फुटबॉल काफी पसंद है और वर्षों तक उन्होंने फुटबॉल खेला है। यहा तक की उन्होंने एक स्थानीय फुटबॉल टीम भी बनाई है, जिसका नाम पुएंते कास्त्रो है। दो साल पहले पुएंते कास्त्रो क्लब का सबसे बुजुर्ग सदस्य होने के चलते उन्हें सम्मानित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+