कौन है वो फुटबॉलर जिसने Spain की प्रिंसेस का तोड़ा दिल? अब इंतकाम देखेगा!- देखें Photo
स्पेन (Spain) की राजकुमारी लियोनोर यूरोप की नई पीढ़ी की सबसे चर्चित शाही हस्तियों में से एक हैं। 20 साल की परी जैसी खूबसूरत यह युवा राजकुमारी स्पेन के सिंहासन की संभावित उत्तराधिकारी हैं। यदि वह भविष्य में महारानी बनती हैं, तो लगभग 150 सालों के बाद स्पेन की पहली स्वतंत्र शासक रानी (क्वीन रेग्नेंट) होंगी। हालांकि, वह वर्तमान में केवल संभावित दावेदार हैं, महारानी नहीं। लेकिन इतनी खूबसूरत और चर्चित होने के बावजूद जब उन्होंने एक शख्स को लाइफ पार्टनर बनने के लिए प्रपोज किया तो उसने इनकार कर दिया।
कौन हैं स्पेन की क्राउन प्रिंसेस लियोनोर?
राजकुमारी लियोनोर स्पेन के राजा फेलिप VI और रानी लेटीज़िया की सबसे बड़ी बेटी हैं। उनका जन्म 31 अक्टूबर 2005 को हुआ था और वह स्पेनिश सिंहासन की आधिकारिक उत्तराधिकारी हैं, यानी भविष्य में वही स्पेन की रानी बनेंगी। अपनी शाही परवरिश, समझदारी और खूबसूरती के कारण वह दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हैं। कई लोग तो उनके आकर्षण की तुलना फिल्मी सितारों से भी करते हैं। हालांकि, इतनी शोहरत के बावजूद लियोनोर हमेशा अपने निजी जीवन को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं, इसलिए उनके रिश्तों को लेकर बहुत कम जानकारी सामने आती है।। इनकी छोटी बहन इन्फेंटा सोफिया का जन्म 2007 में हुआ। दोनों ही बहने Gen Z हैं।

नीली आंखें और बेइंतहां खूबसूरत, फिर किसने किया रिजेक्ट?
दुनियाभर में इन दिनों एक फुटबॉल खिलाड़ी और एक राजकुमारी की प्रेम कहानी की चर्चाएं तेज़ हैं। स्पेन की क्राउन प्रिंसेस लियोनोर, जो अपनी गरिमा, खूबसूरती और सादगी के लिए जानी जाती हैं, कथित तौर पर एफसी बार्सिलोना के उभरते सितारे पाब्लो गावी को पसंद करने लगी थीं। यह कहानी तब और दिलचस्प हो गई, जब खबरें सामने आईं कि गावी ने इस शाही मोहब्बत को ठुकरा दिया।

पाब्लो गावी: फुटबॉल की दुनिया का यंग सुपरस्टार
पाब्लो गावी, जिनका पूरा नाम पाब्लो मार्टिन पेज़ गवीरा है, स्पेन के सबसे चमकते युवा फुटबॉल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। वह ला लीगा क्लब एफसी बार्सिलोना और स्पेन की राष्ट्रीय टीम के लिए सेंट्रल मिडफील्डर के तौर पर खेलते हैं। साल 2022 में उन्होंने गोल्डन बॉय अवॉर्ड और कोपा ट्रॉफी जैसे बड़े खिताब जीते, जो दुनिया के टॉप यंग फुटबॉलर्स को दिए जाते हैं। गावी का जन्म 5 अगस्त 2004 को हुआ था और वह राजकुमारी लियोनोर से लगभग एक साल बड़े हैं।

FIFA वर्ल्ड कप 2022 से शुरू हुई अफवाहें
राजकुमारी लियोनोर और गावी के बीच नजदीकियों की चर्चाएं पहली बार FIFA वर्ल्ड कप 2022 के दौरान शुरू हुईं। उस समय स्पेन ने कोस्टा रिका को 7-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। मैच के बाद खबर आई कि राजा फेलिप VI ने अपने लिए नहीं, बल्कि अपनी बेटी लियोनोर के लिए गावी की ऑटोग्राफ वाली जर्सी मांगी थी। इसी छोटी सी घटना ने सोशल मीडिया पर अटकलों को हवा दे दी और युवाओं के बीच यह चर्चा तेजी से फैल गई।
यूरो कप 2024 के बाद बढ़ी चर्चाएं
इन अफवाहों को और मजबूती तब मिली, जब स्पेन ने यूरो कप 2024 का खिताब जीता। इस जीत के बाद स्पेनिश टीम को शाही महल में जश्न मनाने के लिए आमंत्रित किया गया। इसी दौरान राजकुमारी लियोनोर और पाब्लो गावी को हाथ मिलाते और कुछ देर बातचीत करते हुए देखा गया। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं।
क्यों ठुकराई गावी ने शाही मोहब्बत?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाब्लो गावी ने राजकुमारी लियोनोर की कथित मोहब्बत को इसलिए ठुकरा दिया, क्योंकि वह पहले से ही किसी और से प्यार करते हैं। कहा जा रहा है कि गावी अपने निजी रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं और उन्होंने शाही भविष्य के बजाय अपने दिल की सुनी।
कौन हैं एना पेलायो, गावी की गर्लफ्रेंड?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाब्लो गावी इस समय एना पेलायो नाम की युवती के साथ रिश्ते में हैं। एना 22 साल की हैं और फिलहाल एक छात्रा हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 3.25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। गावी का यह फैसला कि उन्होंने राजा का दामाद बनने के बजाय अपनी गर्लफ्रेंड को चुना, इस पूरी कहानी को और भी ज्यादा चौंकाने वाला बना देता है।
गावी से रिजेक्ट होने के बाद कौन बना प्रिंसेस का BF?
गावी को भेजे गए कथित प्रपोजल और कथित रिजेक्शन की खबर ने काफी सुर्खियां बटोरीं। वहीं जब ये जानने की की कोशिश की वर्तमान में लियोनोर का बॉयफ्रेंड कौन है तो इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। इससे यह मालूम होता है कि शायद उनके जीवन में मौजूदा वक्त में सिर्फ तन्हाई है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications