40 साल के सनकी शख्स की करतूत, 22 लोगों को जान-बूझकर किया कोरोना संक्रमित
स्पेन में 22 लोगों को कोरोना वायरस पॉजिटिव करने वाले 40 साल एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
मैड्रिड, अप्रैल 25: स्पेन के मैड्रिड में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो सड़क पर लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित कर रहा था। आरोप है कि आरोपी शख्स ने 22 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन मैड्रिड पुलिस ने कहा है कि आरोपी ने जान बूझकर 22 लोगों को कोरोना संक्रमित किया है।

22 लोगों को बांटा कोरोना
आरोपी शख्स स्पेन के मैड्रिड शहर का रहने वाला है और पुलिस ने आरोपी शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी शख्स ने 22 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी शख्स को तेज बुखार था, खांसी हो रही थी, बावजूद वो अपने दफ्तर गया और वहां लोगों से मिल रहा था लेकिन किसी को बता नहीं रहा था कि उसे तेज बुखार है। जिसकी वजह से 22 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये। पुलिस के मुताबिक आरोपी को 104 डिग्री बुखार था, फिर भी वो ऑफिस गया था। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

लोगों को दी धमकी
पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी शख्स मैड्रिड के मेजारका शहर का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के साथ काम करने वालों ने शिकायत की है कि वो काम करने के दौरान अलग अलग लोगों के सामने जा रहा था और मास्क उतारकर खांस रहा था। वो लगातार लोगों को इस खतरनाक वायरस से संक्रमित करता जा रहा था। पहले किसी ने उसकी हरकत पर ध्यान नहीं दिया लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी कोरोना पॉजिटिव है। पुलिस के मुताबिक आरोप शख्स ने अपने दफ्तर में 5 लोगों को पॉजिटिव किया, वहीं जिम में उसने 3 और लोगों को कोराना वायरस से संक्रमित किया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

परिवार के 14 लोग कोरोना पॉजिटिव
आरोपी ने ऑफिस के लोगों से तो झूठ बोला ही, उसने अपने घर के लोगों की जिंदगी भी खतरे में डाल दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी के संम्पर्क में आने से उसके घर के 14 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गये हैं। आरोपी के चक्कर में घर का 3 साल का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी में पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के कई लक्षण दिख रहे थे, लेकिन उसने घर से काम करने से इनकार कर दिया था। आरोपी शख्स बगैर किसी की जान की परवाह किए लगातार ऑफिस जा रहा था और लोगों को संक्रमित कर रहा था। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जाता था ऑफिस और जिम
पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पहले तो आरोपी ने अपनी बीमारी के बारे में लगातार लोगों से झूठ बोला लेकिन परिवारवालों के दबाव में आखिरकार उसने आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया। सैंपल देने के बाद आरोपी को घर में रूकना चाहिए थे लेकिन फिर भी वो ऑफिस और जिम गया। पुलिस ने बताया कि ऑफिस में आरोपी को सबने घर जाने की सलाह दी लेकिन उसने किसी की बात पर ध्यान नहीं दिया। जब दफ्तर के लोगों ने उसे बार बार घर जाने के लिए कहा तो उसने अपना मास्क उतारकर सबसे कहा कि मैं सबको कोरोना पॉजिटिव कर दूंगा। इसके अलावा उसने कई लोगों के पास जाकर खांस दिया था। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

22 पॉजिटिव, आरोपी गिरफ्तार
पुलिसिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी शख्स का आरटी-पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आया, जिसके बाद उसके साथ काम करने वाले सभी लोग घबरा गये और फिर आरोपी शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। दफ्तर के सभी लोगों को टेस्ट करवाया गया, जिसमें 5 लोग पॉजिटिव पाए गये हैं। वहीं वो जिस जिम में जाता था, वहां से तीन लोग पॉजिटिव पाए गये और आरोपी के परिवार में 3 साल के बच्चे के साथ साथ सभी 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत की गई और फिर पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)












Click it and Unblock the Notifications