अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचा SpaceX का यान

फ्लोरिडा। निजी कंपनी स्पेस-एक्स द्वारा डिजाइन और निर्मित रॉकेट से नासा के अंतरिक्ष यात्रियों ने कल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी। 19 घंटे के सफर के बाद अंतरिक्ष यात्री रॉबर्ट बेनकेन और डगलस हर्ले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सुरक्षित पहुंच गए हैं। भारतीय समयानुसार शनिवार रात करीब 1 बजे रॉकेट ने कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौके पर मौजूद रहे।

SpaceXs Crew Dragon successfully docks with international space station

नासा ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि, नासा के 2 अंतरिक्ष यात्रियों के साथ रॉबर्ट बेनकेन और डगलस हर्ले के साथ उड़ान भरने वाले स्पेस-एक्स ड्रैगन एंडेवर ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के साथ डॉकिंग (जुड़ गया) कर ली है। दोनों यात्री सुरक्षित स्पेस स्टेशन पहुंच चुके हैं। इस मिशन को 'क्रू डेमो-2' और रॉकेट को 'क्री ड्रैगन' नाम दिया गया। स्पेसक्राफ्ट की लॉन्चिग अमेरिका के सबसे भरोसेमंद रॉकेट फॉल्कन-9 से की गई।

पहले यह लॉन्चिंग 27 मई की रात को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से होनी थी, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से 17 मिनट पहले मिशन रोक दिया गया था। स्पेस-एक्स अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी है। यह नासा के साथ मिलकर भविष्य के लिए कई अंतरिक्ष मिशन पर काम कर रही है। इस प्रक्षेपण के साथ ही स्पेसएक्स पहली निजी कंपनी बन गई है जिसने मनुष्य को कक्षा में भेजा हो। अभी तक यह कारनामा अमेरिका , रूस और चीन कर चुके हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस भी मिशन की लॉन्चिंग के मौके पर मौजूद थे। ट्रंप ने लॉन्चिंग लेकर कहा, असली प्रतिभा, वास्तविक बुद्धिमान, कोई भी हमारी तरह नहीं करता। अमेरिकी की नई महत्वाकांक्षाओं की शुरुआत हो चुकी है। पहले के नेताओं ने अमेरिका को दूसरे देशों की दया के काबिल बना दिया था। कई देश हमारे अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजते थे, पर अब ऐसा नहीं होगा। अगर अमेरिकी एक हो जाएं, तो ऐसा कुछ नहीं जो हम नहीं कर सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+