Starlink Mini लॉन्च कर Elon Musk ने मचाई खलबली, अब कहीं भी SpaceX के सुपरफास्ट इंटरनेट का लीजिए मजा

Starlink Mini: नासा के लिए रॉकेट बनाने के लिए जानी जाने वाली एलन मस्क (Elon Musk) की स्वामित्व वाली कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) ने स्टारलिंक मिनी को लॉन्च कर दिया है, जो इंटरनेट बाजार में खलबली मचा रहा है। ये एक पोर्टेबल सैटेलाइट इंटरनेट डिश है, जो बैकपैक में फिट होने के लिए काफी छोटी है।

यानि, इसे आप अपनी बैग में पैक कर कहीं भी जा सकते हैं, डायरेक्ट स्पेसएक्स की सैटेलाइट से कनेक्ट कर सुपरफास्ट इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं और आपको किसी मोबाइल नेटवर्क पर निर्भर रहने की कोई जरूरत नहीं होगी।

SpaceX unveils Starlink Mini

Starlink Mini की स्टार्टिंग कीमत कितनी है?

इसे आप एक सैटेलाइट एंटीना इंटरनेट समझ सकते हैं, जिसे आप कहीं भी लेकर घूम सकते हैं और इसमें इनबिल्ट वाईफाई का सपोर्ट दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपने डिवाइस को तत्काल हाईस्पीड इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं।

टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेसएक्स ने कुछ शुरुआती स्टारलिंक इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 599 डॉलर यानि करीब 50 हजार भारतीय रुपये में स्टारलिंक मिनी किट खरीदने के लिए आमंत्रित किया है। यह पोर्टेबल सैटेलाइट इंटरनेट, स्टैंडर्ड एंटीना डिश इंटरनेट की तुलना में 100 डॉलर ज्यादा महंगा है और यह ऑफर फिलहाल सिर्फ मौजूदा सदस्यता वाले लोगों के लिए ही मान्य है।

जो ग्राहक इस ऑफर के पात्र होंगे, उन्हें 30 डॉलर प्रति माह (करीब 2500 रुपये) के लिए अपनी मौजूदा सदस्यता में मिनी रोम सेवा जोड़ने का विकल्प भी दिया गया है। हालांकि, स्टारलिंक ने डेटा सीमा को 50GB प्रति महीने पर सीमित कर दिया है। इसका मतलब है कि स्टारलिंक ग्राहक, जो दोनों सेवाएं चाहते हैं, उन्हें मिनी रोम सेवा का उपयोग करने की योजना बनाने पर प्रति माह 150 डॉलर (12 हजार 534 रुपये) का भुगतान करना होगा।

जिन ग्राहकों को आमंत्रण दिया गया है, उसमें स्पेसएक्स ने कहा है, कि अभी तक कोई स्टैंडअलोन मिनी रोम योजना नहीं है। उनका लक्ष्य किट की कीमत कम करना है, लेकिन ऐसा करने में वो फिलहाल असमर्थ हैं, क्योंकि "स्टारलिंक मिनी सैटेलाइट नेटवर्क पर ज्यादा डिमांड डालता है।"

स्टारलिंक मिनी का वजन किकस्टैंड के साथ सिर्फ 1.13 किलोग्राम है, जो इसे कंपनी के स्टैंडर्ड डिश से लगभग 60 प्रतिशत हल्का बनाता है। यह सेवा वर्तमान में लगभग 23 एमएस की विलंबता के साथ लगभग 100 MBPS की मैक्सिमम डाउनलोड स्पीड प्रदान करती है। पहली स्टारलिंक मिनी डिश अगले महीने शिप होने की उम्मीद है। एक्स पर एक पोस्ट में, एलन मस्क ने कहा, कि यदि आपका मौजूदा कनेक्शन डाउन हो जाता है, तो स्टारलिंक मिनी एक अच्छा बैकअप इंटरनेट कनेक्शन विकल्प हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+