NASA SpaceX Crew-6: लॉन्च से ठीक 2 मिनट पहले रोका गया अंतरिक्ष यान, जानिए मिशन की अगली डेट
स्पेसएक्स क्रू 6 मिशन लॉन्च से ठीक पहले रोक दिया गया। नासा ने इसकी वजह इंजन में लॉन्च से पहले आई खराबी बताई है। जल्द ही स्पेस एजेंसी इस लॉन्च का अगला प्रयास करेगी।

NASA SpaceX Crew-6 Mission: स्पेस एजेंसी नासा और स्पेसएक्स का संयुक्त मिशन क्रू 6 का लॉन्च सोमवार को निर्धारित था। लेकिन लॉन्च ठीक पहले अंतरिक्ष यान को रोकना पड़ा। स्पेस एजेंसी की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि ये निर्णय इंजन में तकनीकी खराबी की वजह से लेना पड़ा है। जल्द ही दूसरा प्रयास किया जाएगा।
स्पेसएक्स और नासा (NASA SpaceX Mission )को सोमवार सुबह फ्लोरिडा में कैनेडी के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए में क्रू -6 लॉन्च मिशन में इंजन की समस्या के कारण लिफ्ट-ऑफ से सिर्फ दो मिनट पहले रोकना पड़ा। हालांकि लॉन्च वेहकिल और क्रू 6 अंतरिक्ष यान दोनों ठीक हैं। स्पेस एजेंसी स्पेसएक्स ने ट्वीट कर बताया गया कि ये निर्णय लॉन्च से ठीक दो मिनट पहले लिया गया, जब टीईए-टीईबी ग्राउंड सिस्टम की समस्या सामने आई। इस दौरान चालक दल के ड्रैगन से उतरने से पहले प्रोपेलेंट ऑफलोड किया गया।
इंजन में खराबी की वजह
हालांकि स्पेस एजेंसियों ने नासा और स्पेसेएक्स ने इंजन में खराबी की स्पष्ट वजह नहीं बताई है। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुमानों के आधार रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्राइथाइलालुमिनियम-ट्राइथाइलबोरेन (टीईए-टीईबी) के साथ समस्याएं हो सकती हैं। ये जो रॉकेट इंजनों में एक ज्वलनशील द्रव के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला पायरोफोरिक मिश्रण है। ये समस्या मौसम के अनुकूल होने के बावजूद सामने आती हैं।
मंगलवार होगा अगला प्रयास
स्पेसएक्स ने कहा है कि क्रू 6 लॉन्च का दूसरा प्रयास मंगलवार को 1:22 बजे किया जाएगा। इस अंतरिक्ष यान के जरिए नासा के अंतरिक्ष यात्री स्टीफन बोवेन और वारेन होबर्ग, यूएई के एस्ट्रोनॉट सुल्तान अलनेदी और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के कॉस्मोनॉट एंड्री फेड्याएव को भेजा जा रहा है। ये अंतरिक्ष यात्री छह महीने के मिशन के लिए उड़ान भरेंगे। चार सदस्यीय चालक दल शून्य गुरुत्वाकर्षण में अंतरिक्ष स्टेशन में स्पेस को लेकर खोज करेगा। ये दूसरा मौका है जब एलन मस्क के अंतरिक्ष यान पर एक रूसी अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में लॉन्च करने की योजना है। वहीं पहली बार कोई अरब का अंतरिक्ष यात्री मिशन स्पेस मिशन लिए उड़ान भरेगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications