अंतरिक्षयात्रियों को गिरने और चोट से बचाएंगे सेंसर वाले स्पेसबूट्स
मैसाच्यूसेट्स। वैज्ञानिकों ने अब अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में किसी भी तरह की चोट से बचाने के लिए स्पेशल स्पेस बूट्स डिजाइन किए हैं। इन बूट्स में सेंसर्स लगे हैं और बहुत छोटी-छोटी मोटर फिट की गई हैं। इन मोटर्स की वजह से अतंरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में किसी भी चीज से ठोकर खाने से बचेंगे।

एमआईटी ने तैयार किया स्पेसबूट
इस स्पेसबूट को मैसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, एमआईटी ने डेवलप किया है। इंस्टीट्यूट के लिया स्टर्लिंग का कहना है कि ज्यादातर अंतरिक्षयात्री तब गिरते हैं जब स्पेससूट की वजह से उन्हें आगे क्या है, यह दिखाई नहीं देता है।
इसलिए इस स्पेसबूट में सेंसर्स फिट किए गए हैं जैसे ही कोई चीज उनके सामने आएगी, यह सेंसर्स उन्हें सावधान कर देंगे। स्पेसबूट्स के सेंसर्स उन्हें आगे के रास्ते के लिए भी गाइड करेंगे।
मैपिंग की मदद से मिलेगी जानकारी
लिया के मुताबिक उनके स्टूडेंट्स अक्सर ही इस तरह के सवाल लेकर उनके पास आते थे कि सेंसर टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर क्या कुछ इस तरह की चीज डेवलप की जा सकती है जिसके जरिए मैपिंग की मदद से एक विजुअल डिस्प्ले के जरिए सारी जानकारी एक ही जगह पर मिल सके।
लिया की टीम ने स्पेसबूट का एक प्रोटोटाइप हाल ही में कनाडा की राजधानी टोरंटो में हुई के इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन ह्यूमन-कंप्यूटर इंट्रैक्शन में पेश किया था।
कितना खतरनाक है अंतरिक्ष में गिरना
वैज्ञानिकों के मुताबिक अंतरिक्ष में अगर अंतरिक्ष यात्री गिर जाएं तो मिशन के साथ ही साथ जिंदगी भी खतरे में पड़ सकती है। अगर किसी अंतरिक्ष यात्री का पैर मून रॉक्स पर पड़ जाए तो फिर वह उसके पैर में आ जाता है।
इसके बाद स्पेस सूट काफी टाइम लेता और फिर ऑक्सीजन रिजर्व पर भी खतरा होता है। इसके अलावा अगर कोई एस्ट्रोनॉट गिर जाए तो फिर स्पेस सूट के पंचर होने के भी चांस रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications