अंतरिक्ष में सबसे बड़े जंग का दिलचस्प आगाज, दुनिया के तीन खरबपतियों ने ठोकी ताल, कौन बनेगा बादशाह ?

आने वाले वक्त में अंतरिक्ष पर्यटन एक बहुत बड़ा क्षेत्र विकसित होने जा रहा है। और स्पेस सेक्टर में विकास की असीमित संभावनाएं हैं। जो लोग अंतरिक्ष में जाना चाहते हैं, वो लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए तैयार हैं।

नई दिल्ली, जून 13: पिछले हफ्ते दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति और अमेजन कंपनी के मालिक ने स्पेस में जाने का ऐलान कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क पहले से ही स्पेस कार्यक्रम को लेकर ना सिर्फ काफी सीरियस हैं, बल्कि उन्होंने 2025 तक मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाने का ऐलान भी कर रखा है। लेकिन, इन दोनों के साथ ही एक और तीसरे खरबपति कारोबारी की स्पेस रेस में एंट्री हो रही है और उनका नाम है, रिचर्ड ब्रेनसन, जो वर्जिन गेलेक्टिक के मालिक हैं। इन तीनों खरबपतियों ने अंतरिक्ष पर कब्जा करने की संघर्ष शुरू कर दी है, लेकिन बादशाह कौन बनेगा? ये एक बड़ा सवाल है। रिचर्ड ब्रेनसन तीसरे ऐसे उद्योगपति हैं, जिन्होंने ऐलान कर दिया है कि उनकी कंपनी इसी साल जुलाई से स्पेस मिशन की शुरूआत करने जा रही है और उनकी कंपनी पहली बार ही अंतरिक्ष में मानव मिशन को लॉन्च कर स्पेस रेस में धमाकेदार एंट्री करेगी।

अंतरिक्ष में बादशाह बनने की होड़

अंतरिक्ष में बादशाह बनने की होड़

आने वाले वक्त में अंतरिक्ष पर्यटन एक बहुत बड़ा क्षेत्र विकसित होने जा रहा है। और स्पेस सेक्टर में विकास की असीमित संभावनाएं हैं। जो लोग अंतरिक्ष में जाना चाहते हैं, वो लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए तैयार हैं, बस उन्हें कोई स्पेस ले जाने वाला चाहिए। जाहिर है कि यह खर्च सिर्फ अमीर वर्ग ही उठा सकता है। लिहाजा, ऐसे में ये सभी प्राइवेट स्पेस कंपनियां जल्द से जल्द खुद को साबित करने की कोशिश कर रही हैं। जिस कंपनी का प्रदर्शन सबसे अच्छा होगा और दुर्घटना की संभावना कम होगी, जाहिर है लोग उसे ही प्राथमिकता देंगे। इसके अलावा इन अरबपतियों के पास दूसरे सफल व्यवसाय भी हैं। ऐसे में अगर उन्हें अंतरिक्ष की रेस में नुकसान भी उठाना पड़े, तो वो नुकसान उठाने की हैसियत रखते हैं। अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई तकनीक के लिए हमेशा नये नये रिसर्च की जरूरत होती है। जिसके लिए इन टाइकून को फंडिंग में कोई दिक्कत नहीं होगी।

2 अरब में बेजोस के साथ अंतरिए यात्रा

2 अरब में बेजोस के साथ अंतरिए यात्रा

शनिवार को जेफ बेजोस के साथ अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले शख्स को चुनने के लिए बोली लगाई गई थी। करीब 10 मिनट तक चली इस नीलामी में दुनिया के 159 देशों के 7600 लोगों ने हिस्सा लिया था। विजेता का फैसला आखिरी तीन मिनट में हुआ और जेफ बेजोस के साथ अंतरिक्ष की सैर करने के लिए विजेता शख्स ने 200 करोड़ रुपये दिए हैं। ब्लू ओरिजिन ने अभी तक विजेता की घोषणा नहीं की है। माना जाता है कि जेफ बेजोस के साथ अंतरिक्ष जाने वाला व्यक्ति भी अरबपति ही होगा। यह न्यू शेफर्ड रॉकेट की यह 16वीं उड़ान होगी, लेकिन इंसानों के साथ यह पहली उड़ान होगी। बेजोस का यह स्पेस वॉक सिर्फ 11 मिनट तक चलेगा। इस 11 मिनट की सैर के लिए एक गुमनाम शख्स ने 2 अरब रुपये खर्च कर दिए हैं।

ब्नैनसन के निशाने पर जेफ बेजोस

ब्नैनसन के निशाने पर जेफ बेजोस

वहीं रिचर्ड ब्रैनसन ने जेफ बेजोस के अंतरिक्ष में जाने की घोषणा पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि "जेफ बेजोस और उनके भाई मार्क को उनकी स्पेसफ्लाइट योजनाओं की घोषणा करने के लिए बहुत-बहुत बधाई।" जेफ ने साल 2000 में ब्लू ओरिजिन की शुरुआत की थी। हमने (वर्जिन गेलेक्टिक) इसकी शुरुआत 2004 में की थी। ...और अब दोनों अंतरिक्ष में जाने के लिए तैयार हैं। अंतरिक्ष में जाकर अंतरिक्ष को देखना बेहद असाधारण होने वाला है। लेकिन, माना जा रहा है कि ब्रैनसन का यह ट्वीट जेफ बेजोस पर कटाक्ष था। क्योंकि, जेफ बेजोस का अंतरिक्ष मिशन काफी पहले शुरू हो गया था जबकि वर्जिन गेलेक्टिक काफी बाद में शुरू होने के बाद भी जेफ बेजोस के आसपास ही अंतरिक्ष की उड़ान भरने वाला है। हालांकि, ब्रैनसन के इस ट्वीट में अंतरिक्ष के सबसे बड़े खिलाड़ी एलन मस्क का कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने साल 2002 में बेहद उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों में अपनी कंपनी स्पेसएक्स की शुरुआत की थी। लेकिन, बेहद कम समय में ही वह अंतरिक्ष के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए हैं।

पहली स्पेस यात्रा के लिए तैयार जेफ बेजोस

पहली स्पेस यात्रा के लिए तैयार जेफ बेजोस

अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस ने 2000 में अपनी अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन की स्थापना की थी। जेफ बेजोस की योजना एलन मस्क की तरह ही मनुष्यों को सौर मंडल में बसाने की है। जेफ बेजोस ने साल 2018 में खुलासा किया था कि अंतरिक्ष में यात्रा करने के लिए हर व्यक्ति को दो से तीन लाख डॉलर का भुगतान करना होगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए, जेफ बेजोस ने 2016 से इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर हर साल एक बिलियन डॉलर का निवेश किया है। ब्लू ओरिजिन का न्यू शेफर्ड कैप्सूल पूरी तरह से स्वचालित है और इसके लिए पायलट की जरूरत नहीं है। बेजोस के नए शेफर्ड रॉकेट को इस तरह से डिजाइन किया गया है, कि अगर कोई आपात स्थिति होती है, तो कैप्सूल रॉकेट से बीच में ही अलग हो जाएगा और यात्री उस रॉकेट से दूर हो जाएंगे।

ब्रैनसन भी नहीं हैं स्पेस रेस में पीछे

ब्रैनसन भी नहीं हैं स्पेस रेस में पीछे

वहीं, ब्रिटेन के मशहूर उद्योगपति रिचर्ड ब्रैनसन की कुल संपत्ति 410 मिलियन डॉलर है। उन्होंने 1970 के दशक में वर्जिन ग्रुप की स्थापना की थी। दुनिया भर में इस समूह की 400 से ज्यादा कंपनियां हैं। उन्होंने अंतरिक्ष में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए 2004 में वर्जिन गेलेक्टिक की स्थापना की थी। यह कंपनी पिछले कई सालों से नासा और ब्रिटिश स्पेस एजेंसी के साथ मिलकर काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+