नॉर्थ कोरिया की बैंड लीडर पहुंची सियोल, तो साउथ कोरियाई लोगों ने किम जोंग उन के जलाए पोस्टर
सियोल। नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया सरकारों के बीच गतिरोध धीरे-धीरे खत्म होता दिख रहा है, लेकिन लोगों में अभी भी नाराजगी है। साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को नॉर्थ कोरियाई सुप्रीम लीडर किम जोंग उन के पोस्टर जलाए। साउथ कोरिया में अगले महीने विंटर ओलंपिक गेम्स होने हैं, इस बीच नॉर्थ कोरियाई लोकप्रीय बैंड की महिला कलाकर सियोल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी, तभी लोगों ने किम जोंग उन के पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

विंटर ओलंपिक गेम्स में नॉर्थ कोरियाई बैंड करेगा परफॉर्म
साउथ कोरिया में 9 फरवरी से शुरू हो रहे विंटर ओलंपिक गेम्स में नॉर्थ कोरिया अपना एक लोकप्रीय बैंड भेजेगा, जो उद्घाटन की शाम को परफॉर्म करेगा। नॉर्थ कोरियाई सेलिब्रिटी ह्योन सोंग वुल इस बैंड का प्रतिनिधित्व करेगी। इस बैंड की पूरी टीम रविवार को सियोल पहुंची थी। 2002 के बाद यह पहला मौका होगा, जब कोई नॉर्थ कोरियाई आर्टिस्ट साउथ कोरिया में हजारों लोगों का मनोरंजन करेगी।

प्रदर्शनकारी नहीं चाहते नॉर्थ कोरियाई टीम
ह्योन सोंग वुल अपनी टीम के साथ सोमवार सुबह सियोल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी, तभी करीब 150 एक्टिविस्ट्स ने उसके सामने किम जोंग उन के पोस्टर जलाए। ह्योंग ने उन एक्टिविस्ट को देखा भी, लेकिन किसी भी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वे प्योंगचांग ओलंपिक गेम में प्योंगयांग टीम को बिल्कुल नहीं चाहते हैं।

140 कलाकारों के साथ आएंगी ह्योन
ह्योन सोंग वुल के साथ उनका मोरानबोंग बैंड तो नहीं आएगा, लेकिन उनके साथ करीब 140 कलाकार भी होंगे, सियोल और गैंगनेयुंग शहर में लोगों का मनोरंजन करेंगे। विंटर ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लेने के लिए हाल ही में नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच मीटिंग हुई थी। दोनों देशों के बीच गतिरोध को खत्म करने के लिए विंटर ओलंपिक गेम्स बहुत बड़ी भूमिक निभा सकता है। बता दें कि आइस हॉकी के लिए नॉर्थ और साउथ कोरिया की साझा टीम भी है।












Click it and Unblock the Notifications