डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से नर्वस ग्लोबल लीडर्स? इस देश के राष्ट्रपति ने खेलना शुरू किया गोल्फ

Donald Trump News: दुनिया भर के देश जब ट्रंप के दोबारा व्हाइट हाउस पहुंचने को लेकर उनके साथ संबंधों में तालमेल बिठाने की अलग अलग तैयारी कर रहे हैं, उस वक्त एक ग्लोबल लीडर सावधानीपूर्वक कूटनीतिक रणनीति बना रहा है।

दक्षिण कोरिया में, राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने "हाल ही में आठ साल में पहली बार फिर से गोल्फ खेलने का अभ्यास शुरू किया है, ताकि डोनाल्ड ट्रंप के साथ 'गोल्फ कूटनीति' की तैयारी की जा सके।" CNN ने राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से ये जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है, कि राष्ट्रपति यूं ने ऐसा "अपने आस-पास के लोगों की सलाह के बाद" किया है, हालांकि यह बताने से इनकार कर दिया, कि राष्ट्रपति ने कब गोल्फ का अभ्यास किया।

preparation for possible ties

पिछले हफ्ते डोनाल्ड ट्रंप के लिए व्हाइट हाउस का दरवाजा फिर से खुलने के बाद अभी तक उन्होंने एक व्यस्त कार्यक्रम बनाए रखा है, और विश्व के नेता आने वाले अमेरिकी नेता को बधाई देने और उनसे मिलने के लिए फोन कर रहे हैं और एक्सपर्ट्स इस बात पर नजर गड़ाए हुए हैं, कि ट्रंप से सबसे पहले मुलाकात की रेस में कौन बाजी मारेगा।

ग्लोबल लीडर्स की गोल्फ डिप्लोमेसी

और गोल्फ लंबे समय से ट्रंप तक पहुंचने का एक विश्वसनीय मार्ग साबित हुआ है। आखिरकार, यह उनके व्यापारिक साम्राज्य का मुनाफा कमाने का जरिया जो है। 2018 में CNN की एक जांच के अनुसार, उनके गोल्फ कोर्स और उनसे जुड़ी कंपनियां, सैकड़ों मिलियन डॉलर कमाती हैं। ट्रंप ने 2017 में अपने पहले साल के कार्यकाल के दौरान किसी भी हालिया राष्ट्रपति की तुलना में ज्यादा गोल्फ कोर्स का दौरा किया, फ्लोरिडा, न्यू जर्सी और वर्जीनिया में अपने प्रॉपर्टीज पर वीकेंड बिताए और कभी-कभी अपने साथ सांसदों या व्यापारिक नेताओं को भी लाया।

जापान के दिवंगत नेता शिंजो आबे ने नवंबर 2016 में अपने मैनहट्टन टॉवर की यात्रा के दौरान नव-निर्वाचित ट्रंप को सोने की परत चढ़ी गोल्फ क्लब भेंट की थी। दोनों नेताओं ने फ्लोरिडा और जापान में एक साथ गोल्फ भी खेला था।

अपने पिछले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान, ट्रंप ने तत्कालीन दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन से कई बार मुलाकात की और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ कई बार बातचीत की - उनसे कई अभूतपूर्व शिखर सम्मेलनों में मुलाकात की और दावा किया. कि दोनों के बीच "प्यार हो गया है।"

preparation for possible ties

उस समय, गोल्फ भी द्विपक्षीय संबंधों में शामिल था। 2017 में दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान, ट्रंप ने स्थानीय सांसदों से कहा, कि "कोरियाई गोल्फर पृथ्वी पर सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से हैं।"

उन्होंने गोल्फ के प्रति कोरिया के लगाव की प्रशंसा करते हुए कहा था, कि "शीर्ष 10 खिलाड़ियों में से आठ कोरिया से थे और शीर्ष चार गोल्फर - एक, दो, तीन, चार - टॉप चार कोरिया से थे।"

हालांकि, अब किम जोंग उन और उनके शासन ने अमेरिका और उसके सहयोगियों के बीच चिंता बढ़ा दी है।

और दक्षिण कोरिया में, राष्ट्रपति यूं की कंजर्वेटिव सरकार - जिसने 2022 में सत्ता संभाली - उत्तर कोरिया के खिलाफ़ प्रतिरोध को बढ़ाने में एक मजबूत अमेरिकी भागीदार के रूप में उभरी है, जिसका अर्थ है कि वे प्योंगयांग के परमाणु निरस्त्रीकरण के स्पष्ट मार्ग के बिना ट्रंप को किम से मिलने के लिए प्रोत्साहित करने की संभावना नहीं रखते हैं।

इस बीच, रूस के साथ उत्तर कोरिया के संबंध प्रगाढ़ हुए हैं। माना जाता है कि प्योंगयांग ने हजारों सैनिकों और टन गोला-बारूद को रूस भेजा है।

preparation for possible ties

ट्रंप के सत्ता में आने के बाद यूं के लिए एक और संभावित सिरदर्द दक्षिण कोरिया में 28,500 अमेरिकी सैनिकों का भविष्य है। एक्सपर्ट्स का तर्क है, कि कोरियाई प्रायद्वीप में एक महत्वपूर्ण अमेरिकी सैन्य उपस्थिति दोनों देशों के बीच गठबंधन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है। सैनिक उत्तर कोरिया से किसी भी संभावित हमले को रोकने और चीन की आक्रामकता का मुकाबला करने के साधन के रूप में काम करते हैं।

लेकिन ट्रंप, जिन्होंने लंबे समय से वाशिंगटन के संधि दायित्वों को कारोबारी लेन-देन के लेंस से देखा है, उन्होंने बार-बार कहा है, कि उन्हें नहीं लगता कि दक्षिण कोरिया उन सैनिकों के लिए पर्याप्त भुगतान कर रहा है। ट्रंप की जीत से पहले, दोनों देशों ने पिछले महीने दक्षिण कोरिया में स्थित अमेरिकी बलों के लिए एक नए पांच-वर्षीय लागत-साझाकरण समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसका मकसद अमेरिकी चुनाव से पहले लंबे समय से चले आ रहे गठबंधन की सुरक्षा करना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+