मई में हो सकती है किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग के बीच मई में मुलाकात हो सकती है। साउथ कोरियाई अधिकारियों के हवाले से इस बात की पुष्टि की गई है। बताया गया है कि साउथ कोरिया के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर ने कहा था कि दोनों देशों में बातचीत की दिशा में प्योंगयांग से व्हाइट हाउस को चिट्ठी लिखी गई थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है।

मई में हो सकती है मुलाकात
डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग से पहली मुलाकात के लिए शर्त रखी थी कि नॉर्थ कोरिया अपने मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाए जिसे किम जोंग उन ने स्वीकार कर लिया है।

दोनों देशों के बीच बड़ा गया था तनाव
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा था कि अमेरिका और उसके अंतरराष्ट्रीय सहयोगी कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरणके लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच हाल के ही दिनों में तनाव काफी बढ़ा है। दोनों देशों के शासकों ने एक दूसरे पर कई बार जुबानी हमला किया। बात परमाणु हमले तक पहुंच गई थी।

ट्रंप बोले- नॉर्थ कोरिया पर जारी रहेगा प्रतिबंध
तनाव के बाद दोनों देशों के बड़े नेताओं के बीच पहली मुलाकात होगी। हालांकि, ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि इस बीच उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध जारी रहेंगे। मुलाकात से पहले उत्तर कोरिया ने कहा कि उम्मीद करते हैं किये सभी सकारात्मक हों। उम्मीद करते हैं कि इसके सकारात्मक परिणाम होंगे।












Click it and Unblock the Notifications