South Korea: दक्षिण कोरिया में लागू हुआ मार्शल लॉ, राष्ट्रपति यून सुक-योल बोले- 'देश विरोधी ताकतें होंगी खत्म'

South Korea: दक्षिण कोरिया ने आपातकालीन मार्शल लॉ घोषित कर दिया है। राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम एक संबोधन में उत्तर कोरियाई समर्थक ताकतों को खत्म करने और संवैधानिक लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करने की कसम खाई।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने मंगलवार को अचानक आपातकालीन स्थिति में राष्ट्र को संबोधन में मार्शल लॉ की घोषणा की, जिसका YTN टेलीविजन पर देर रात सीधा प्रसारण किया गया। अपने संबोधन में येओल ने दावा किया कि वह 'बेशर्म उत्तर कोरिया समर्थक राज्य विरोधी ताकतों' का सफाया कर देंगे।

South Korea President Yun Suk Yeol

बता दें कि दक्षिण कोरिया का इतिहास कई तानाशाही नेताओं से जुड़ा रहा है। हालांकि इस बीच 1980 के दशक के दौरान दक्षिण कोरिया में लोकतांत्रिक नेताओं की सक्रियता भी रही। इस बीच एक बार फिर से दक्षिण कोरिया में उथल- पुथल के बीच बड़ा निर्णय लिया गया है।

राष्ट्रपति यून सुक येओल के मॉर्शल लॉ लागू करने के ऐलान ने पूरे देश को चौंका दिया। हालांकि उन्होंने परमाणु ऊर्जा से संचालित उत्तर कोरिया से किसी विशेष खतरे का उल्लेख नहीं किया, लेकिन येओल ने दक्षिणी राजनीतिक क्षेत्र में अपने विरोधियों की ओर इशारा किया।

क्यों लिया ये फैसला?
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने कहा कि स्वतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए उनके पास इस तरह के उपाय का सहारा लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने देश को संकट में धकेलने के इरादे से संसदीय प्रक्रिया को बंधक बना लिया है।

यून ने कहा, "मैं उत्तर कोरियाई कम्युनिस्ट ताकतों के खतरे से मुक्त कोरिया गणराज्य की रक्षा करने, हमारे लोगों की स्वतंत्रता और खुशी को लूटने वाली घृणित उत्तर कोरियाई समर्थक राज्य विरोधी ताकतों को खत्म करने और स्वतंत्र संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा करने के लिए मार्शल लॉ की घोषणा करता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+