फिर से विवादों में साउथ अफ्रीका की गुप्‍ता फैमिली

जोहांसिबर्ग। सउथ अफ्रीका की राजनीति में भारत की गुप्‍ता फैमिली का खासा प्रभाव है और इसी प्रभाव की वजह से यहां के राष्‍ट्रपति जैकब जुमा पर कई तरह के आरोप लगते रहते हैं।

jacob-zuma-south-africa-gupta-family

इस बार जैकब जुमा पर आरोप लगा है कि गुप्‍ता परिवार ने उन्‍हें सरकार में वित्‍त मंत्री की नियुक्ति के लिए सलाह दी थी। अब राष्‍ट्रपति जुमा ने इस बात से इंकार किया है कि गुप्‍ता परिवार उनकी सरकार में कोई मंत्री नहीं नियुक्‍त करा सकता है।

दरअसल इस विवाद की शुरुआत बुधवार से हुई जब एक सीनियर मिनिस्‍टर म्बेसी जोनास ने कहा कि उन्हें गुप्ता फैमिली के एक सदस्य की ओर से फाइनेंस मिनिस्‍ट्री का प्रपोजल दिया गया था। हालांकि गुप्‍ता फैमिली ने भी इस बात से इंकार

किया है। वहीं राष्‍ट्रपति जुमा का कहना है कि सिर्फ उन्‍हें यह अधिकार है कि वह अपने कैबिनेट के सदस्‍यों के बारे में कोई फैसला करें।

राष्ट्रपति जुमा को अक्‍सर संसद में भी गुप्ता फैमिली के उन पर और सरकार पर प्रभाव को लेकर तीखे सवालों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल इस विवाद के साथ ही यह फैमिली एक बार फिर से खबरों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+