कोरोना से गंभीर बीमार हुए 3 दक्षिण अफ्रीकी शेर...नये वेरिएंट के आने को लेकर जताई जा रही है आशंका
दक्षिण अफ्रीका में 3 शेर गंभीर कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद कोविड के नये वेरिएंट का खतरा मंडरा रहा है।
प्रिटोरिया, जनवरी 19: कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट इंसानों के लिए कम खतरनाक साबित हो रहा है और अब इसकी पुष्टि हो चुकी है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया में एक के बाद एक शेर कोरोना वायरस से गंभीर तौर पर संक्रमित हो रहे हैं और शेरों की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है और सबसे बड़ा डर इस बात को लेकर है, कि क्या शेरों के कोरोना संक्रमित होने से एक ऐसे वेरिएंट का इंसानों के बीच आने का खतरा बढ़ गया है, जो सबसे ज्यादा खतरनाक हो?

शेरों में खतरनाक हुआ संक्रमण
दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया के एक चिड़ियाघर कई शेर और प्यूमा कोरोना वायरस से गंभीर बीमार पाए गयए हैं, जिसके बाद चिड़ियाघर प्रशासन की चिंता काफी ज्यादा बढ़ गई है और चिंता इस बात को लेकर भी है कि, चिड़ियाघर में अब कितने जानवरों तक ये जानलेवा वायरस पहुंच चुका है, इसका पता करना काफी ज्यादा मुश्किल है। एक स्थानीय यूनिवर्सिटी ने अपने रिसर्च में पाया है कि, जानवरों के कोविड के बीमार होने से आने वाले वक्त में इंसानों पर और भी ज्यादा गंभीर खतरा मंडरा सकता है।

कोरोना संक्रमण पर नये खुलासे
साल 2020 में प्रिटोरिया विश्वविद्यालय ने दो प्यूमा, जो डायरिया से पीड़ित थे, उनके मल और नाक के स्नाव और एनोरेक्सिया के सैंपल लेने के बाद टेस्ट किया था, जिससे पता चला था कि ये जानवर कोविड 19 से संक्रमित थे और 23 दिनों के बाद ये जानवर कोविड से पूरी तरह ठीक हो गये थे। वहीं, एक साल बाद चिड़ियाघर के दो शेर और कोरोना वायरस से पीड़ित मिले थे और जांच में पता चला था कि, वो कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के शिकार हैं और एक शेर को निमोनिया हो गया था। रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, इन रिपोर्ट्स से सबसे अहम बात ये पता चला कि, कोरोनावायरस जानवरों से मनुष्यों में फैलता है और इसके विपरीत भी हो सकता है। डेटा से पता चलता है कि, शेर जिस वक्त कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से बीमार हो चुके थे, उस वक्त चिड़ियाघर के कर्मचारियों में डेल्टा वेरिएंट फैलना शुरू हुआ था और ऐसा अनुमान है कि, शेरों से चिड़ियाघर के कर्मचारियों में डेल्टा वेरिएंट फैला था और अगर ये अनुमान सही है, तो फिर इंसानों के लिए ये एक बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

अब क्या होगा?
दक्षिण अफ्रीकी शेर एक बार फिर से कोरोना संक्रमित मिले हैं और इस बार ये शेर काफी बीमारी हैं। उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर्स उनकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, चिड़ियाघर प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को अत्यधिक सतर्क रहने के लिए कहा है और चिड़ियाघर में घूमने आने वाले लोगों के लिए भी कई तरह के गाइडलाइंस तैयार किए गये हैं। सबसे बड़ा डर इस बात को लेकर है, क्या ये शेर कोरोना वायरस के किसी नये वेरिएंट के शिकार तो नहीं हैं, जो काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications