'बीत चुकी है ओमिक्रॉन की वजह से आई कोरोना की चौथी लहर', इस देश ने हटाया नाइट कर्फ्यू

कोरोना वायरस की चौथी लहर का पीक खत्म होने के बाद इस देश में नाइट कर्फ्यू को हटा लिया गया है।

केपटाउन, 31 दिसंबर: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने इस समय दुनियाभर में दहशत मचाई हुई है। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए दुनिया के ज्यादातर देशों में संक्रमण से बचाव के प्रतिबंधों को काफी कड़ा कर दिया गया है। वहीं, डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले काफी ज्यादा संक्रामक माने जा रहे ओमिक्रॉन का प्रकोप अब भारत में भी तेजी से फैल रहा है। इस बीच एक राहत भरी खबर आई है और दक्षिण अफ्रीका ने ऐलान किया है कि उनके यहां ओमिक्रॉन का खतरा अब घटने लगा है, इसलिए संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू को हटाया जा रहा है।

Recommended Video

    Coronavirus Delhi Update: बढ़ता जा रहा खतरा, पिछले 24 घंटे में मिले 1313 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    आपको बता दें कि आधिकारिक तौर पर ओमिक्रॉन वेरिएंट की पहचान सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में ही हुई थी। संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद दक्षिण अफ्रीका में आधी रात से सुबह 4 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया गया था। गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट की वजह से देश में आई महामारी की चौथी लहर का पीक अब बीत चुका है। सरकार ने कहा कि हालात में आ रहे सुधार को देखते हुए नाइट कर्फ्यू को हटाने का फैसला लिया जा रहा है।

    'कोरोना के नए मामलों में 29.7 फीसदी की कमी'
    गुरुवार को हुई दक्षिण अफ्रीका की विशेष कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार की तरफ से एक बयान जारी करते हुए कहा गया, 'फिलहाल सभी संकेत बता रहे हैं कि देश ने कोरोना वायरस की चौथी लहर को पार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखें तो दिसंबर के आखिरी हफ्ते में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या में 29.7 फीसदी की कमी आई है।' गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका करीब 35 लाख संक्रमण के केस और 91 हजार मौतों के साथ अफ्रीका में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है। आधिकारिक तौर पर कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की पहचान भी सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में ही हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+