Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का निधन

South Africa's first elected black president and Anti-apartheid icon Nelson Mandela dies at 95
जोहानसबर्ग। एक बड़ी दुखद खबर दक्षिण अफ्रीका से है, जहां के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार देर रात निधन हो गया। 95 साल के नोबेल पुरस्कार विजेता मंडेला पिछले काफी समय से फेफड़े की बीमारी के कारण अस्वस्थ चल रहे थे। नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त 95 वर्षीय मंडेला ने अपने घर में अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी राष्ट्रपति जैकब जूमा के कार्यालय की ओर से दी गयी है।

राष्ट्रपति जैकब जुमा ने उनके निधन की घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्र ने अपने सबसे महान बेटे को खो दिया, मंडेला जिंदगीभर हमें एक करने की कोशिश की इसलिए हम उनकी अंतिम विदाई एक हो कर ही देंगें।

मालूम हो कि 95 साल के नोबेल पुरस्कार विजेता मंडेला पिछले काफी समय से बीमार थे। उन्हें पिछले काफी महीने में कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि रंगभेद विरोधी मुहिम के प्रणेता के रूप में पहचान बनाने वाले मंडेला को 27 साल की कैद हुई थी लेकिन बाद में वह देश के राष्ट्रपति बने।

मंडेला को देश में भगवान की तरह पूजा जाता है। उनके जन्मदिन पर राष्ट्रपति जैकब जूमा ने कहा था कि "मंडेला ने हमें सिखाया है कि अगर हम अपने दिल से नफ़रत को निकाल दें तो आत्मिक शांति और स्वतंत्रता हासिल कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+