SCO Summit: पीएम मोदी और पाक पीएम इमरान खान के बीच हुई दुआ-सलाम: सूत्र
SCO Summit: पीएम मोदी और इमरान खान के बीच थोड़ी बातचीत: सूत्र
नई दिल्ली। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में चल रहे SCO समिट के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को बार- बार नजरअंदाज किया। पुलवामा हमले के बाद से पाकिस्तान को लेकर अपने सख्त रवैये को दुनिया के सामने रखने वाले भारत ने यहां भी अपना सख्त रवैया रखा।

आतंकवाद पर सख्त रूख दिखाते हुए भारत ने पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं की।बिश्केक में चल रहे एससीओ समिट में भी लगातार एक-दूसरे के आस-पास बैठने और एक ही कमरे में मौजूद होने के बावजूद दोनों नेताओं ने हाथ तक नहीं मिलाया और न ही कोई बातचीत की।
एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में के बीच बिश्केक में विश्राम कक्ष में थोड़ी बातचीत हुई है। ये कोई आधिकारिक बातचीत नहीं थी। बस एक दूसरे का अभिनंदन किया। आपको बता दें कि बिश्केक में एससीओ समिट के दौरान पीएम मोदी और इमरान खान 7 बार एक दूसरे के सामने आए, लेकिन दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने साफ कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान की ओर से आतंकवादी गतिविधियों को रोकने पर पहल नहीं की जाती, भारत पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं करेगा।












Click it and Unblock the Notifications