सोनिया गांधी ने ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक को लिखा पत्र, भारत- ब्रिटेन संबंधों के बेहतर होने की जताई उम्मीद

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक को ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बनने पर बधाई दी।

Sonia Gandhi letter to Rishi Sunak: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक को ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने सुनक को लिखे पत्र में उनके कार्यकाल में भारत और ब्रिटेन के बीच भारत के बेहतर संबंधों की उम्मीद जताई।

Sonia Gandhi

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक को लिखे पत्र में कहा, "मैं आपके द्वारा ग्रेट ब्रिटेन के प्रधान मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर प्रसन्न हूं। यह निश्चित रूप से भारत में हम सभी के लिए गर्व की बात है। भारत-ब्रिटेन के संबंध हमेशा बहुत खास रहे हैं और मुझे विश्वास है कि आपके कार्यकाल के दौरान वे और गहरे होंगे।"

ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक ने मंगलवार को पहले भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधान मंत्री बने। उन्होंने संकटग्रस्त देश की जरूरतों को राजनीति से ऊपर रखने और अपने पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा की गई गलतियों को ठीक करने का वादा किया।

42 वर्षीय सुनक निवेश बैंकर से राजनेता बने है। वे ब्रिटेन में पिछले 210 वर्षों में सबसे कम उम्र के ब्रिटिश प्रधान मंत्री हैं। वह ब्रिटेन के पहले हिंदू प्रधान मंत्री भी हैं। ब्रिटेन की पूर्व पीएम लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद सुनक का पीएम बनना तय हो गया था। ब्रिटेन की पिछली सरकार महज 45 दिनों में गिर गई। बताया गया पिछली सरकार ब्रिटेन में आर्थिक नीतियों में सुधार के वादे के साथ आई थी लेकिन इसकी नई आर्थिक नीतियों को आलोचना के बाद लगातार ये आरोपों में घिरती गई। पहले कैबिनेट के मंत्रियों और फिर पीएम लिज ट्रस को खुद इस्तीफा देना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+