बार-बार काम करने से तंग आकर बेटे ने कुल्हाडी से मां का गला काट दिया

फ्लोरिडा। एक तरफ जब दुनिया नये साल के जश्म में डूबी थी तो दूसरी तरफ फ्लोरिडा में 23 वर्षीय युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी। फ्लोरिडा में रहने वाले क्रिश्चियन जोस गोमेज अपनी मां के तानों से इतना गुस्सा गया कि उसने उनकी कुल्हाडी से गला काटकर हत्या कर दी।

murder

अमेरिकी मीडिया की खबरों के अनुसार हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक स्कित्जोफ्रेनिया नामक बीमारी से पीड़ित है। गोमेज ने अपनी मां की हत्या की बात पुलिस के सामने स्वीकार भी कर ली है। वहीं पुलिस ने गोमेज को अपनी मां मारिया सुआरेज के फर्स्ट डिग्री मर्डर का चार्ज लगाकर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

फ्लोरिडा में हुई इस घटना की सूचना महिला की रिश्तेदार पुलिस को फोन करके दी। वहीं गोमेज ने अपने कबूलनामे में कहा कि उसने अपनी मां का सिर धड़ से अलग कर दिया है। साथ ही उसने हत्या के बाद लाश को घर डस्टबिन के पास फेंक दिया था और लाश के खून के निशान को साफ किया। पुलिस ने बताया कि गोमेज की मां उसे घर के कुछ डिब्बे आलमारी में रखने के लिए कह रही थी बार-बार जिससे वह चिढ़ गया और उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+