Must Read: नोबेल प्राइज से जुड़ीं कुछ रोचक और महत्वपूर्ण बातें

बैंगलोर। बुधवार को भारत के बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी को नोबेल प्राइज से नवाजा गया।

आईये आपको बताते हैं नोबेल प्राइज से जुड़ीं कुछ रोचक और महत्वपूर्ण बातें...

1. अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर हर वर्ष 10 दिसंबर को नोबेल पुरस्कार दिया जाता है ।अल्फ्रेड नोबेल ने कुल 355 आविष्कार किए जिनमें 1867 में किया गया डायनामाइट का आविष्कार भी शामिल है।

2.नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 मे शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है।

3. विजेता को बतौर पुरस्कार प्रशस्ति-पत्र के साथ 11 लाख डॉलर की राशि प्रदान की जाती है।

4.नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1900 को हुई थी और 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा।

5.अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई।

6.पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ़्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया था।

7.शांति पुरस्कार से सम्मानित पाकिस्तान की 17 वर्षीय मलाला यूसुफजई इस सूची में सबसे युवा चेहरा हैं।

8. साहित्य का नोबेल पाने वाले आज तक के सबसे कम उम्र के साहित्यिक रूडयार्ड किपलिंग रहे है। वर्ष 1907 में जब उन्हें ‘जंगल बुक' के लिए नोबेल सम्मान मिला तब वह केवल 42 वर्ष के थे।

9.अब तक 47 महिलाओं ने नोबेल पुरस्कार जीता है जबकि दो महिलाओं ने इसे लेने से मना कर दिया था।

10. शांति के लिए नोबेल पुरस्कार बराक ओबामा को और मदर टरेसा को भी मिला था लेकिन अब इस कड़ी में कैलाश सत्यार्थी और मलाला भी नाम जुड़ गया है।

11.रवीन्द्र नाथ टैगोर - 1913 में इन्हे साहित्य का नोबेल पुरस्कार इनकी पुस्तक गीतांजालि के लिए दिया गया ।

12. सी० वी० रमन - 1930 में इन्हे 'रमन प्रभाव' की खोज के लिए भौतिक का नोबेल पुरस्कार दिया गया ।

13.हरगोबिन्द खुराना - इन्हे 1968में 'कृत्रिम जीन के संश्लेषण' के लिए चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार मिला

14.मदर टरेसा - इन्हें 1979 में इनके 'समाज सेवा सम्बंधी कार्यो' के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया ।

15. सुब्रमण्यम चन्द्रशेखर - इन्हें 1983 में 'चन्द्रशेखर सीमा' खोज के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया ।

16. अर्मत्य सेन - इन्हें 1998 में 'कल्याणकारी अर्थशास्त्र' के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला ।

17. वी. एस. नायपाल - इन्हें 2001 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+