नासा ने जारी की तस्‍वीर, मंगल ग्रह पर दिखा सांप जैसा जीव

नई दिल्‍ली। मार्स क्‍यूरोसिटी रोवर ने लाल ग्रह पर सांप के आकार की एक रहस्‍यमय वस्‍तु की फोटो खींची है। नासा की ओर से जारी की गई इस हाई रेजोल्‍यूशन की तस्‍वीर को चट्टानों के बीच में देखा सकता है। तस्‍वीर को जूम कर ध्‍यान से देखने पर साफ पता चल रहा है कि यह सांप जैसी कोई चीज है।

Snake spotted in NASA Mars photo feeds growing conspiracy theory

तस्‍वीर में वस्‍तु की परछाई भी देखी जा सकती है। वहीं कुछ विश्‍लेषकों ने इसे एलियन भी कहा है। नासा के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि पहाड़ में पीछे की ओर एक सांप दिख रहा है। शायद वे सूक्ष्म जीव सूरज की UV किरणों को अवशोषित कर रहा हो।

चंद्रमा टाइटन पर दिखा बादल

नासा के कैसिनी अंतरिक्षयान ने शनि के सबसे बड़े चंद्रमा टाइटन के निचले से मध्यम समतापमंडल में जमे हुए पदार्थों के एक नए विशालकाय बादल का पता लगाया है। कैसिनी के कैमरा ने टाइटन के दक्षिणी ध्रुव पर करीब 300 किलोमीटर की उंचाई पर मंडराते एक बादल की एक तस्वीर ली है।

हालांकि, नासा ने बताया कि बादल को सबसे पहले 2012 में देखा गया था। उस वक्त यह एक छोटा सा बर्फ का टुकड़ा था, जो अब टाइटन के करीब 200 किलोमीटर की ऊंचाई पर समतापमंडल में कहीं अधिक बड़ा बर्फीला बादल बन गया है। इसका पता कैसिनी के इंफ्रारेड उपकरण से लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+