टॉयलेट सीट में छुपा बैठा था सांप, महिला बैठी तो कूल्हे पर काट लिया
टॉयलेट सीट में छुपा बैठा था सांप, महिला गई तो कूल्हे पर मार दिया डंक
बैंकॉक। 42 साल की फनरत अब जरूर टॉयलेट का इस्तेमाल करने से पहले दस बार सोंचेगी। ऐसा इसलिए कि थाइलैंड की एस महिला को सांप ने तब काट लिया जब वो टॉयलेट सीट पर बैठी थीं। सांप वहां से पहले से मौजूद था और उसने फनरत के कूल्हे पर काट लिया।

सांप के काट लेने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनको घर भेज दिया गया। न्यूजीलैंड हेराल्ड की खबर के अनुसार, महिला को सांप के काटने के बाद सोसायटी के गार्ड ने डॉक्टर को बुलाया, जिसने बताया कि सांप की ये नस्ल बहुत जहरीली नहीं होती है इसलिए इलाज के बाद आप ठीक हो जाएंगी।
महिला की 15 साल की बेटी ने बताया कि उसने एक बड़ा सांप हाल ही में सीढ़ियों पर देखा था और इसके बाद वो डर की वजह से रिश्तेदारों के यहां चली गई थी। फनरत का कहना है कि वो इस हादसे से डरी हुई है और अब टॉयलेट में जाते हुए भी कई बार सोच रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications