न्यूयार्क: ट्रंप टावर में लगी आग,राष्ट्रपति ट्रंप का भी है घर
न्यूयार्क। न्यूयार्क के ट्रंप टावर में आग लग गई है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के ट्रंप टावर की छत पर मामूली आग लगी है। अब तक की जानकारी के मुताबिक ट्रंप टावर में लगी इस आग से कोई हताहत नहीं हुई है।

आपको बता दें कि ट्रंप टावर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी टावर में है एक घर है। हालांकि इस आग से अब तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं हैं। आपको बता दें कि इससे पहले अमेरिका के न्यूयार्क शहर के ब्रोंक्स बोरो में एक अपार्टमेंट में आग लग गई थी। जिसमें एक दमकलकर्मी समेत कम से कम 23 लोग झुलस गए थे। इस 4 मंजिले अपार्टमेंट में आग लगी थी। दमकलकर्मियों ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल भी लिया।












Click it and Unblock the Notifications