स्लोवाकिया में चुनाव में रूस समर्थक फिको की जीत, पत्रकार और उसकी प्रेमिका की हत्या कराने का लगा था आरोप

स्लोवाकिया के संसदीय चुनाव में रूसी समर्थक पूर्व प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की पॉपुलिस्ट पार्टी को शानदार जीत नसीब हुई है। चुनाव प्रचार के दौरान रूस समर्थक रुख रखने और यूक्रेन को सैन्य सहायता रोके जाने के वादे पर मिली इस जीत को उनकी जबरदस्त राजनीतिक वापसी के तौर पर देखा जा रहा है।

स्लोवाक सांख्यिकी कार्यालय ने लगभग 6,000 मतदान केंद्रों से 99.98 प्रतिशत वोटों की गिनती पूरी करने के बाद रविवार को कहा कि फिको और उनके वामपंथी दल 'डायरेक्शन-स्लोवाक सोशल डेमोक्रेसी' (एसएमईआर) को कुल मतों में से सर्वाधिक 23.3 फीसदी मत प्राप्त हुए हैं।

Robert Fico has promised to end military aid for Ukraine

एसएमईआर-एसएसडी पार्टी ने मध्यमार्गी प्रोग्रेसिव स्लोवाकिया (पीएस) को हराया है, जिसने 17 प्रतिशत वोट हासिल किए। यह चुनाव पड़ोसी देश यूक्रेन के लिए छोटे पूर्वी यूरोपीय देश के समर्थन की एक परीक्षा थी जिसमें जेलेंस्की के देश को निराशा हाथ लगी है।

फिको की जीत यूरोपीय संघ और नाटो में एक नाजुक एकता को तनाव में डाल सकती है। चुनाव से पहले 59 वर्षीय फ़िको ने कसम खाई थी कि अगर सत्ता में लौटने का उनका प्रयास सफल हुआ तो वह रूस के युद्ध में यूक्रेन के लिए स्लोवाकिया का सैन्य समर्थन वापस ले लेंगे।

विश्लेषकों का अनुमान है कि फीको सरकार हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन के समान स्लोवाकिया की विदेश नीति को मौलिक रूप से बदल सकती है, ससे फरवरी 2022 में रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण का विरोध करने पर यूरोपीय संघ और नाटो में एक नाजुक एकता पर दबाव पड़ेगा।

चेकोस्लोवाकिया के विघटन के बाद 1993 में बनाया गया 5.5 मिलियन लोगों का देश स्लोवाकिया यूक्रेन को हथियार दान करने और युद्ध से भाग रहे शरणार्थियों के लिए सीमाएं खोलने तक यूक्रेन का कट्टर समर्थक रहा है।

हालांकि स्लोवाकिया में किसी भी पार्टी के बहुमत सीटें नहीं जीतने के कारण, गठबंधन सरकार बनाने की आवश्यकता होगी। ऐसे में राष्ट्रपति परंपरागत रूप से चुनाव के विजेता को सरकार बनाने का प्रयास करने के लिए कहते हैं, इसलिए फ़िको के फिर से प्रधान मंत्री बनने की संभावना है।

फिको 2006-2010 और फिर 2012-2018 में प्रधानमंत्री स्लोवाकिया के पीएम रह चुके हैं। पत्रकार जान कुसियाक और उनकी मंगेतर की हत्या के बाद राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच फिको को पद छोड़ना पड़ा था।

दरअसल जान कुसियाक ने मरणोपरांत प्रकाशित अपने अंतिम लेख में इतालवी माफिया और फ़िको की सरकार के बीच संबंधों को उजागर किया था जिसके बाद उसकी हत्या करा दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+