एयर कंडीशनर ऑन कर के सोना महिला को पड़ा भारी, पहुंच गई अस्पताल, क्या हैं लगातार AC के इस्तेमाल के खतरे?

गर्मी से बचने के लिए एयर कंडीशनर का इस्तेमाल बहुत ही आम है। लेकिन एसी का इस्तेमाल एक महिला को भारी पड़ गया और उसके जान पर बन आई। होटल के कमरे में एयर कंडीशनिंग चालू करके सोने के बाद, एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसे आईवी ड्रिप पर रखना पड़ा क्योंकि उसे "बहुत बुरी तरह से टॉन्सिलाइटिस" का अटैक हुआ था।

मामला ब्रिटेन का है, जहां एसी की वजह से महिला की हालत गंभीर हो गई। MailOnline की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोविड जैसे लक्षणों और उसके टॉन्सिल्स पर सफेद धब्बों के साथ, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

AC

महिला पहले लियाना फोस्टर उत्तरी लंदन से अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने तुर्की के अंताल्या आई थीं। छुट्टी दो दिनों के बाद ही खराब हो गई जब फोस्टर को "थकान महसूस होने लगी और गले में भी दर्द होने लगा"। उन्होंने कहा कि वह न तो खा सकती थीं और न ही पी सकती थीं और उन्हें लगा कि यह कोविड संक्रमण है क्योंकि उनका तापमान बढ़ा हुआ था और शरीर में दर्द हो रहा था।

रिपोर्ट्स के अनुसार होटल के कमरे के एयर कंडीशनर से आने वाली दूषित हवा उनकी स्थिति का कारण हो सकती है।

फोस्टर ने होटल के कमरे में पहली रात बिताने के बाद अस्वस्थ महसूस करना शुरू किया, लेकिन उन्होंने होटल के डॉक्टर से मिलने नहीं गईं। फोस्टर ने बताया कि होटल के इन होम डॉक्टर से मिलना काफी महंगा था। महिला ने अपनी परेशानी MailOnline के साथ साझा करते हुए बताया, "मैं एंटीबायोटिक्स की टैबलेट नहीं ले सकती थी इसलिए मुझे तीन दिनों तक दिन में दो बार इंजेक्शन लेना पड़ा। मुझे बहुत दर्द हो रहा था।"

टॉन्सिलाइटिस क्या है और इसके लक्षण क्या हैं?

यह गले के पीछे स्थित छोटे ऊतकों, टॉन्सिल्स की सूजन है। सूजे हुए टॉन्सिल्स, गले में खराश, निगलने में कठिनाई और गर्दन के किनारों पर कोमल लिम्फ नोड्स इसके आम संकेत और लक्षण हैं। यह वायरस और बैक्टीरिया दोनों से हो सकता है। ऐसे मामलों में जहां उपचार ज्यादा मदद नहीं करते, टॉन्सिल्स को हटाने के लिए सर्जरी की जाती है। टॉन्सिलाइटिस बच्चों और किशोरों में अधिक आम है। यह बुखार, पेट दर्द, गर्दन दर्द और सिरदर्द भी पैदा कर सकता है।

एयर कंडीशनिंग चालू करके सोने के जोखिम

'लीजियोनेयर्स' बीमारी

होटलों या कार्यालयों में एयर कंडीशनिंग आपको एक गंभीर फेफड़ों के संक्रमण के खतरे में डाल सकती है। NHS UK के अनुसार, एयर कंडीशनिंग या हॉट टब जैसी चीजों से पानी की बूंदों को सांस द्वारा लेने से 'लीजियोनेयर्स' बीमारी हो सकती है, जो एक प्रकार का फेफड़ों का संक्रमण है।

खांसी, सांस की तकलीफ, सीने में दर्द, मतली, उल्टी और कुछ न्यूरोलॉजिकल विकार इस बीमारी के कुछ लक्षण हैं। लोग इस संक्रमण से उन होटलों, अस्पतालों या कार्यालयों में संक्रमित सकते हैं जहां पानी की आपूर्ति में बैक्टीरिया होता है। हालांकि, आमतौर पर लोग इस से घर पर संक्रमित नहीं होते।

गले में खराश

क्या आप हमेशा एयर कंडीशनिंग चालू रखकर बैठते हैं या सोते समय पूरी रात इसे चालू रखते हैं? इससे आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। एसी हवा से नमी को हटा सकती है और हवा को सूखा बना सकती है, जिससे गले में जलन, खराश और असुविधा हो सकती है।

त्वचा की समस्याएं

त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, एयर कंडीशनर की सूखी हवा के संपर्क में आने से मौजूदा त्वचा समस्याएं जैसे एक्जिमा, रोसैशिया, सोरायसिस आदि बढ़ सकती हैं। इसके अलावा, आपकी त्वचा भी नमी खो सकती है, जिससे समय से पहले त्वचा की उम्र बढ़ने लगती है।

बालों की समस्या

क्या इन दिनों आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं? हो सकता है कि आप एयर कंडीशनिंग का अधिक उपयोग कर रहे हों। चूंकि यह हवा से नमी को छीन सकता है, इसलिए यह आपके बालों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे वे सूखे और कमजोर हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+