चीन में 67 साल की महिला ने दिया बच्चे को जन्म, बनी सबसे अधिक उम्र वाली मां
बीजिंग। चीन में 67 साल की एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। दावा किया जा रहा है कि इस उम्र में प्राकृतिक तरीके से गर्भदारण करने वाली ये सबसे अधिक उम्र की महिला बन गई है। महिला का सरनेम तियान बताया जा रहा है। जिन्होंने सिजेरियन सेक्शन के जरिए शुक्रवार को बेटी को जन्म दिया है।

चीन की स्थानीय मीडिया के अनुसार तियान के 68 साल के पति हुआंग का कहना है, 'बच्चा हमें स्वर्ग से मिला है।' जन्म लेने वाली बच्ची का नाम तियानकी रखा गया है। जिसका अर्थ है 'स्वर्ग से मिला तोहफा'। तियान का कहना है कि उन्हें अपने गर्भवती होने की बात उस समय पता चली जब वह स्वस्थ्य जांच के लिए अस्पताल गई थीं। उनका कहना है कि वह शुरुआत में बच्चा नहीं चाहती थीं।
जिस अस्पताल में तियान ने अपनी बेटी को ज्नम दिया है, उसका कहना है कि वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि तियान ने प्राकृतिक रूप से गर्भधारण किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब वो अस्पताल आईं तब वह गर्भवती थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तियान के पहले से दो बच्चे हैं। उनके एक बेटे का जन्म साल 1977 में हुआ था। यानी चीन में बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए वन चाइल्ड पॉलिसी लागू होने से दो साल पहले।

हर कोई आलोचना कर रहा है
तियान द्वारा इस उम्र में बच्चे को ज्नम देने की हर कोई आलोचना कर रहा है। लोग अपना गुस्सा चीन के ट्विटर जैसे प्लैटफॉर्म वीबो पर जाहिर कर रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि 'तियान और उनके पति बहुत स्वार्थी हैं।' एक अन्य का कहना है, 'अपनी बढ़ती उम्र के चलते इनमें बच्चे की देखभाल करने की क्षमता नहीं है, और दबाव बड़े बच्चों पर पड़ेगा।' एक अन्य यूजर का कहना है, 'बेचारा बच्चा, जब ये 20 साल के करीब होगा तभी से अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करना शुरू कर देगा।' कुछ लोगों का कहा है कि देश में वर्तमान में दो बच्चों की पॉलिसी है और उसका उल्लंघन करने पर इस दंपत्ति को सजा दी जानी चाहिए।

युवा महिलाओं की अलग है सोच
बता दें साल 2016 में बीजिंग ने वन चाइल्ड पॉलिसी में राहत देते हुए परिवारों को दो बच्चों को पैदा करने की छूट दे दी थी। हालांकि चीन की बाकी महिलाएं तियान से अलग सोच रखती हैं। यहां अधिकतर महिलाएं अब देरी से और परिवार योजना के बाद ही बच्चे पैदा कर रही हैं। ताकि देश में छोटे परिवार को महत्व दिया जा सके।

दूसरे बच्चे को जन्म देने की दर बढ़ी
इस साल आई एक रिपोर्ट के अनुसार चीन में साल 2006 में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं की औसत आयु 24.3 साल थी, जो 2016 में बढ़कर 26.9 साल हो गई है। हालांकि दो बच्चों की पॉलिसी का चीन की जन्मदर पर उतना प्रभाव नहीं पड़ा, जितनी उम्मीद की गई थी। इससे अधिक उम्र की महिलाएं दूसरे बच्चे को पैदा करने पर विचार करने के लिए प्रेरित हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2016 में दूसरे बच्चे के तौर पर पैदा होने वाले नवजातों की संख्या 40 फीसदी थी, जो 2017 में बढ़कर 51 फीसदी हो गई है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications