इजराइल की हाई सिक्योरिटी जेल से फिल्मी अंदाज में फरार हुए फिलीस्तीनी कैदी, पुराने चम्मचों से खोदी सुरंग

इजराइल की हाई सिक्योरिटी जेल से छह फिलीस्तीनी कैदी फरार, पुराने चम्मचों से खोदी सुरंग

नई दिल्ली, 8 सितंबर: इजराइल की काफी सख्त सिक्योरिटी वाली गिलबोआ जेल से फिलीस्तीन के छह कैदी सुरंग बनाकर फरार हो गए। इन कैदियों ने फिल्मी अंदाज में अपनी बैरक से लेकर जेल के बाहर तक एक सुरंग खोदी और उससे निकलकर फरार हो गए। इन लोगों ने सुरंग खोदने के लिए पुराने चम्मचों का इस्तेमाल किया। देश की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक से छह फिलिस्तीनी कैदियों के भाग जाने के बाद इजरायल ने इनको पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया है।

Six Palestinian prisoners escape Israeli jail

Recommended Video

      Israel की सबसे सुरक्षित Jail से फिल्मी स्टाइल में फरार हुए 6 कैदी | वनइंडिया हिंदी

      फरार हुए इन कैदियों में से पांच गाजा के एक संगठन से संबंधित हैं। वहीं एक कैदी सशस्त्र समूह का पूर्व कमांडर रहा है। इन कैदियों के फरार होने के बाद करीब 400 कैदियों को इस जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट किया गया है।

      टॉयलेट में बनाई थी सुरंग

      सोशल मीडिया पर जेल की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि इस कैदियों ने अपने सेल के टॉयलेट में ही बाथरूम सिंक के ठीक नीचे ये सुरंग खोदी, जो जेल की चादरदीवारी के बाहर जाकर निकली। बताया गया है कि जंग लगे चम्मचों की मदद से कई दिनों तक ये सुरंग खोदी गई। रात को ये लोग सुरंग खोदते थे और दिन में इसके ऊपर कुछ रखकर इसको छुपा देते थे। जब सुरंग जेल के बाहर जाकर खुली तो रात को ये इसके रास्ते फरार हो गए।

      गिलबोआ जेल इजराइल के पश्चिमी तट के उत्तर में स्थित है और सबसे ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है। पुलिस अधिकारी इन कैदियों के आसपास ही कहीं छुपे होने का अंदाजा लगा रहे हैं। ऐसे में आसपास सड़कों पर बैरिकेड लगाए हैं और इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। इन कैदियों को पकड़ने के लिए उत्तरी हिस्से औरपश्चिमी तट पर लगातार ऑपरेशन जारी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+