स्वीमिंग पूल में पार्टी कर रहे थे लोग, अचानक बने 43 फीट के सिंकहोल में गायब हो गया शख्स
तेल अवीव, 24 जुलाईः हमने बारिश के मौसम में सड़कों को धंसते हए उसमें बड़े-बड़े सिंकहोल होते हुए खूब देखा है पर क्या कभी स्वीमिंग पूल में सिंकहोल बनते देखा या सुना है? आपका जवाब यकीनन ना होगा। लेकिन इजरायल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्वीमिंग पूल में सिंकहोल बन गया। जिसके बाद कुछ ही सेकेंड में हजारों लीटर पानी इसमें समा गया। इतना ही देखते ही देखते इस सिंकहोल ने एक आदमी को खींच लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना गुरुवार को तेल अवीव से 40 किमी दक्षिण पूर्व में करमी योसेफ शहर में स्थिति स्वीमिंग पुल की है। स्वीमिंग पुल में एक हाउस पार्टी के दौरान एक स्विमिंग पूल के नीचे सिंकहोल बन गया। अचानक पुल के सतह के टूटने और उसमें बने सिंकहोल के कारण वहां मौजूद लोगों के बीच शोर मच गया।
सिंकहोल बनने के बाद स्वीमिंग पूल का पानी तेजी से गड्ढे में भरने लगता है। इसी बीच पानी के तेज बहाव के कारण वहीं पानी में तैर रहा एक व्यक्ति सिंकहोल की ओर फिसल जाता है, लेकिन पास खड़ा दूसरा शख्स उसे खींच लेता है। लेकिन इस दौरान एक व्यक्ति गड्डे के अंदर चला जाता है। जानकारी के मुताबिक इस शख्स की मौत हो गई है।
43 फीट गहरा है सिंकहोल
जिस समय ये घटना हुई उस दौरान छह लोग स्वीमिंग पूल में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान अचानक से स्विमिंग पूल के अंदर 43 फीट गहरा सिंकहोल बन गया। इसमें गिर जाने वाले व्यक्ति का नाम किम्ही बताया जा रहा है। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में की शुरुआत पूल के फर्श के टूटने और पानी के तेजी से अंदर की ओर जाने से हो रही है। जिस दौरान सिंकहोल स्विमिंग पूल का सारा पानी सोख लेता है और एक शख्स सिंकहोल की ओर फिसलते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शव को निकालने के लिए एक टनल को सिंकहोल से जोड़ा जाएगा। सीधे सिंकहोल में उतरने पर मिट्ठी के धंसने की संभावना है।
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हर किसी को हैरत में डाल दिया है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार चुना पत्थर और कार्बोनेट चट्टान पर बनी जगह पर सिंकहोल बनते देखा जाना आम बात है। सिंकहोल कई तरह से बन सकते हैं। अक्सर ऐसा तब होता है जब भूमि की सतह के नीचे की जमीन भूजल के संपर्क में आने पर घुल जाती है। जिससे अचानक ही सारी जमीन धंस कर नीचे चली जाती है। ये धरती की एक पतली परत से ये ढका रहता है।












Click it and Unblock the Notifications