इस देश में आबादी संकट गहराया, 2023 में पैदा हुए मात्र 30 हजार बच्चे, भारत में शाम तक हो जाते हैं इतने बच्चे

सिंगापुर अभूतपूर्व जनसंख्या संकट का सामना कर रहा है। पहली बार देश में कुल प्रजनन दर गिरकर 1 फीसदी से भी नीचे पहुंच गई है। सिंगापुर सरकार द्वारा जारी ताजा आंकड़े बताते हैं कि सिंगापुर में 2023 में सिर्फ 30,500 बच्चे पैदा हुए।

सिंगापुर में शादी करने की रफ्तार में भी भारी कमी दर्ज की गई है। पिछले साल यहां पर सिर्फ 26,500 शादियां हुईं। सिंगापुर के प्रधानमंत्री कार्यालय की मंत्री इंद्रानी राजाह ने बुधवार को सिंगापुर की पार्लियामेंट को यह जानकारी दी।

singapore birth rate falls

जानकारी के मुताबिक सिंगापुर में कुल प्रजनन दर एक प्रतिशत से भी कम होकर 0.97 प्रतिशत हो गई है। यह सिंगापुर के इतिहास में सबसे निचला स्तर है। इससे पहले सिंगापुर में 2022 में जन्म दर 1.05 देखी गई थी। वहीं, 2021 और 2020 में ये क्रमशः 1.12 और 1.1 थीं।

सिंगापुर उन देशों में शामिल हो गया है, जिनमें जनसंख्या खतरनाक स्तर पर कम हो रही है। अभी दक्षिण कोरिया में प्रजनन दर दुनिया में सबसे कम यानी 0.72 प्रतिशत है। कुल प्रजनन दर, बच्चों की वह औसत संख्या है, जो एक महिला अपने प्रजनन काल के दौरान पैदा करती है।

सिंगापुर इन दिनों जनसंख्या के मोर्चे पर दोहरे संकट का सामना कर रहा है। जहां एक तरफ देश में प्रजनन दर तेजी से नीचे गिर रही है, वहीं दूसरी तरफ सिंगापुर की आबादी बूढ़ी हो रही है। सरकार को अंदेशा है कि इससे आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है।

मंत्री इंद्राणी ने सिंगापुर में जनसंख्या कम होने की कई वजह बताईं, जिनमें कोरोना के दौरान तलाक की संख्या में बढ़ोतरी, बच्चों के पालन-पोषण में होने वाले खर्च में बढ़ोतरी, बच्चों की परवरिश का दबाव और काम और परिवार के बीच असंतुलन प्रमुख वजहें हैं।

इंद्रानी राजाह ने बताया कि सिंगापुर में परिवार छोटे हो रहे हैं और अधिकतर दंपतियों पर अब दोहरी मार पड़ रही हैं, जहां उन्हें बच्चों के पालन पोषण पर ध्यान देना पड़ रहा है, वहीं उन्हें अपने बुजुर्ग माता-पिता का भी ख्याल रखना पड़ रहा है। ऐसे में काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना भी चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।

सिंगापुर में एक साल में 31 हजार से भी कम बच्चे पैदा हुए हैं। अगर भारत से इसकी तुलना की जाए तो यूनिसेफ के मुताबिक भारत में प्रतिदिन 68,500 बच्चे जन्म लेते हैं, जो दुनिया में जन्‍म लेने वाले बच्चों का पांचवा हिस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+