पहलगाम पीड़ितों की याद में सिएरा लियोन की संसद में रखा गया मौन, जानिए भारत के लिए क्यों अहम है ये देश
All Party Parliamentary Delegation: शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में भारतीय सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को सिएरा लियोन पहुंचा। इस मौके पर सिएरा लियोन की संसद ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए 26 पर्यटकों की याद में एक मिनट का मौन रखा। सिएरा लियोन ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन करने का संकल्प लिया है। सिएरा लियोन की संसद में ये पहलगाम पीड़ितों मौन की याद में मौन रखना भारत के प्रति वैश्विक एकजुटता का प्रतीक है।
गौरतलब है कि सिएरा लियोन की 2024-25 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एक अस्थायी सदस्य है। इसलिए यहां पर भारत के सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल दल का पहुंचना भारत की रणनीति का हिस्सा था।

सिएरा लियोन का महत्व इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) में इसकी सदस्यता और अफ्रीकी संघ के सी-10 समूह की अध्यक्षता से बढ़ जाता है, जो यूएनएससी सुधारों की वकालत करता है। सिएरा लियोन और अन्य प्रभावशाली UNSC सदस्यों के साथ जुड़कर, भारत का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ आम सहमति बनाना और परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए अपनी बोली को मजबूत करना है।
पहलगाम हमले के बाद भारत की कूटनीतिक रणनीति
याद रहे 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत ने अपराधियों को अलग-थलग करने और अपने आतंकवाद विरोधी रुख के लिए समर्थन जुटाने के लिए आक्रामक कूटनीतिक तरीके अपनाए। जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया, जिसमें सीमा पार नौ आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया गया और पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया गया।
यह साहसिक कदम सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने वाले पाकिस्तान की कथित भूमिका को वैश्विक मंच पर उजागर करने की रणनीति का हिस्सा था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अल्जीरिया, ग्रीस, गुयाना, पनामा, सिएरा लियोन, स्लोवेनिया और सोमालिया में अपने समकक्षों सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हस्तियों से संपर्क किया, और भारत की कार्रवाइयों की वैधता और आतंकवाद से निपटने के संकल्प को दोहराया है।
पहलगाम हमले के पीड़ितों को ये देश भी दे चुके श्रद्धांजलि
पहलगाम आतंकी हमले की घटना पर दुनिया भर के देश संवदेना प्रकट कर रहे हैं। कई देशों और अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने भारत के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूरोपीय संघ के राजदूतों सहित प्रमुख हस्तियों ने सार्वजनिक रूप से हमले की निंदा की है। इससे पहले यूरोपीय संघ ने नई दिल्ली में एक मिनट का मौन रखकर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।
#WATCH | Paris, France: The Indian community in Paris organised a Tiranga Rally to celebrate the success of Operation Sindoor against Pakistan. pic.twitter.com/llNyJl1LpT
— ANI (@ANI) May 29, 2025












Click it and Unblock the Notifications