भारतीय सिख हरजीत सज्जन बने कनाडा के डिफेंस मिनिस्टर
ओटावा। सिखों को हमेशा से ही बहादुर और निडर माना जाता है और कनाडा के नए डिफेंस मिनिस्टर हरजीत सज्जन को उनकी बहादुरी और निडरता ने एक नया मुकाम दिलाया है। सज्जन कनाडा के नए डिफेंस मिनिस्टर बने हैं। भारतीय मूल के सज्जन ने बुधवार को कनाडा के नए डिफेंस मिनिस्टर की शपथ ली।

कनाडा में हाल ही में नए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडियू ने देश की जिम्मेदारी संभाली है।उनके 30 सदस्यीय कैबिनेट को ओटावा में एक एक कार्यक्रम के दौरान में शपथ ग्रहण करायी गई।
हरजीत सज्जन को कनाडाई सशस्त्र बलों के लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद दिया गया है। वह वैंकूवर साउथ के निर्वाचित सांसद है। वह एक भूतपूर्व सैनिक भी हैं जिन्होंने बोस्निया में अपनी सेवा दी है।
इसके साथ ही उनकी अफगानिस्तान के कंधार में तीन बार तैनाती हो चुकी है। जस्टिन ट्रूडियो ने बुधवार को कनाडा के 23वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली।
उनके 30 सदस्यीय मंत्रिमंडल में शामिल सज्जन का जन्म भारत मे हुआ था और जब वह पांच साल के थे तो उनका परिवार कनाडा चला गया था।












Click it and Unblock the Notifications