मोदी नहीं ओबामा दिलायेंगे सिख दंगों में इंसाफ
वाशिंगटन। 1984 के सिख दंगों के जख्म आज भी उन परिवार वालों के लिए ताजा हैं जिन्होंने अपनों को अपने सामने मरते देखा है। दंगों के तीस साल बाद आज भी पीड़ित परिवार दंगों के आरोपियों के खिलाफ सजा और इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। सिख समुदाय का एक संगठन और मानवाधिकार आयोग के सदस्यों ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मदद की गुहार लगायी है।

सिख समुदाय ने सोमवार को ओबामा को पत्र लिखकर 1984 के सिख दंगों में मारे गये 3000 लोगों के परिवार वालों को इंसाफ के लिए मदद करने की अपील की है। पत्र में ओबामा से यह अपील की गयी है कि वो भारत में बनी नयी सरकार से इस घटना में जल्द कार्यवाही करने को कहे।
सिख समुदाय का कहना है कि इस दंगे में पूरी सिख बिरादरी को निशाना बनाया गया था। देश के प्रधानमंत्री के रूप में दस साल तक काम करने वाले मनमोहन सिंह ने भी इस दंगे के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने में कोई रुचि नहीं दिखायी।












Click it and Unblock the Notifications