अमेरिका के फिलाडेल्फिया में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, बंदूकधारी फरार
न्यूयॉर्क। अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर से एक बुरी खबर आ रही है। यहां पर बंदूक से लैस एक शख्स ने अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी करके छह लोगों की हत्या कर दी है। अमेरिका में पिछले कुछ वर्षों में गोलीबारी की घटना में इजाफा होता जा रहा है और यह नई घटना उसका साफ सुबूत है।

इस घटना में एक शख्स बुरी तरह से घायल है। पुलिस की मानें तो बंदूकधारी अभी तक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
वहीं दूसरी तरफ पेनसिल्वानिया में मौजूद अधिकारियों की ओर से जो बयान आया है उसके मुताबिक इस संदिग्ध का नाम ब्रैडली है और इसकी उम्र 35 वर्ष है। बताया जाता है कि मारे गए लोगों में एक महिला भी है जिसे उसके घर में मध्य रात्रि के समय मारा गया।
उसके पड़ोसियों ने बताया कि इसके बाद संदिग्ध महिला के बच्चों को लेकर घर से भाग गया। एबीसी टेलीविजन से संबद्ध डब्ल्यूपीवीआई ने शुरू में कहा था कि संदिग्ध सेवानिवृत्त सैनिक माना जाता है।
गोलीबारी फिलाडेल्फिया के तीन उपनगरीय क्षेत्रों सडर्टन, लैंसडेल और लोअर सलफोर्ड में हुई । अधिकारियों ने कहा कि पुलिस चौथे स्थान, पेंसबर्ग नगर में तलाश कर रही है जहां का स्टोन निवासी है।












Click it and Unblock the Notifications