Myanmar में तख्तापलट का विरोध कर रहे प्रदर्शकारियों पर गोलीबारी, दो की मौत
Myanmar Anti Coup Protest: म्यामांर के मांडले शहर में दो प्रदर्शनकारी पुलिस की गोली में मारे गए हैं। ये प्रदर्शनकारी 1 फरवरी को हुए तख्तापलट के खिलाफ एकजुट हुए थे इसी दौरान पुलिस ने इन पर फायरिंग की। शहर में आवश्यक सेवाओं के लिए काम करने वाले एक वालंटियर ने बताया कि 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग घायल हुए हैं।

म्यांमार की सेना ने 1 फरवरी को चुनी हुई सरकार को पलटते हुए शासन अपने हाथ में ले लिया था। सेना ने म्यांमार में लोकतंत्र के लिए संघर्ष का प्रतीक बन चुनी लोकप्रिय नेता आंग सान सू की और अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इसके विरोध में देश के कई शहरों में लोग सड़कों पर आ गए हैं। इनमें कवि, लेखक, परिवहन और आपातकालीन सेवाओं में जुड़े कर्मी शामिल हैं जो सैन्य शासन को समाप्त करने और निर्वाचित नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे हैं।
सिर में लगी प्रदर्शनकारी को गोली
मांडले में सड़क पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के ऊपर गुलेल से हमला किया जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस और बंदूक से फायरिंग की। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस ने फायरिंग में गोलियों का इस्तेमाल किया है और रबर बुलेट का इस्तेमाल किया है।
मरने वालों में एक व्यक्ति मीडियाकर्मी है जो म्यांमार के एक मीडिया संस्थान के लिए शहर में काम करता था जबकि दूसरा मांडले आपातकालीन सेवाओं से जुड़ा बताया गया है। डॉक्टर के रूप में काम करने वाले एक वालंटियर ने बताया "एक व्यक्ति के सिर में गोली लगी और तुरंत ही उसकी मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति को सीने में गोली लगी थी, उसकी थोड़ी देर मौत हो गई। घटना पर अभी तक पुलिस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
तख्तापलट का विरोध जारी
20 दिन बीत जाने के बाद भी लोकतंत्र समर्थक आंग सान सू की की सरकार को हटाकर सत्ता हथियाने वाले इस तख्ता पलट के बीस दिन बीत जाने के बाद भी आंदोलनकारियों का उत्साह कम नहीं हुआ है और वे मजबूती के साथ विरोध जारी रखे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों को नया चुनाव कराने और जीतने वाली पार्टी को सत्ता सौंपने के सेना के वादे पर भरोसा नहीं है।
इसके पहले पिछले हफ्ते शुक्रवार को सिर में गोली लगने से एक युवा महिला प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। तख्तापलट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस की गोली से ये पहली मौत थी। सेना ने कहा है कि प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी की मौत हो चुकी है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications