वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी, कई लोगों के घायल होने की खबर
वॉशिंगटन, 02 अगस्त। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वॉशिंगटन डीसी पुलिस डिपार्टमेंट ने बताया कि वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी की जानकारी हमे मिली है, मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं और कई लोग मारे गए हैं। हालांकि अभी तक इस गोलीबारी की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

रिपोर्ट के अनुसार यह गोलीबारी रात तकरीबन 8.30 बजे हुई। शूटिंग एफ स्ट्रीट नॉर्थ ईस्ट के1500 ब्लॉक में हुई है। मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग के ट्वीट के अनुसार, इस गोलीबारी में बहुत ज्यादा पीड़ित नहीं है, हालांकि पुलिस ने मृतकों और घायलों की संख्या नहीं बताई है। पीड़ितों की पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस प्रवक्ता सीन हिकमैन ने बताया कि कई पीड़ित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि तकरीबन 15 राउंड फायर की आवाज सुनी है।
पुलिस विभाग ने ट्वीट करके बताया कि गोलीबारी की जांच की जा रही है। अमेरिका में गोलीबारी के बढ़ते मामलों की वजह से देश में आर्म्स लाइसेंस को लेकर बहस छिड़ गई है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी कहा है कि अमेरिका में खतरनाक हथियारों पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है, जिससे कि बच्चों को बचाया जा सके। लाइसेंस देने के लिए 18 साल की उम्र को बढ़ाकर 21 साल किए जाने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications