फ्लोरिडा के एक मॉल में ताबड़तोड़ बरसी गोलियां, 2 की मौत
इस घटनाक्रम की शुरुआत तभी हुई थी जब आरोपी को जिम की नौकरी से निकाल दिया गया था और बिल्डिंग से बाहर का रास्ता दिखाया गया था।
मियामी। फ्लोरिडा के एक जिम में पूर्व कर्मचारी अपने पुराने साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि शूटिंग के वक्त इलाके में अफरातफरी मच गई और शुरुआत में लोगों को यह आतंकी हमला लगा था।

पहले हुई थी तीखी बहस
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को मेर्रिक पार्क मॉल स्थित एक्विनॉक्स फिटनेस क्लब में गोलीबारी हुई है। इससे पहले जिम के पूर्व कर्मचारी अबेकू विल्सन और वहां के जनरल मैनेजर जेनीने एकरमैन के बीच तीखी बहस हुई थी।
दो की मौत, एक घायल
इस घटनाक्रम की शुरुआत तभी हुई थी जब आरोपी को जिम की नौकरी से निकाल दिया गया था और बिल्डिंग से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। कुछ देर बाद वह वापस आया और एकरमैन के अलावा फिटनेस मैनेजर मैरिअस हॉर्टिस को गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। हमले में एक अन्य शख्स घायल है।
खुद को भी मार ली गोली
पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय विल्सन ने खुद को भी तुरंत गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने कहा, 'शुरुआत में हमें लगा था कि यह काफी सक्रिय शूटर है लेकिन बाद में उसकी हरकतों से हकीकत का अंदाजा हुआ।'












Click it and Unblock the Notifications